online betting gang : मुंबई-गोवा रेड में सट्टा सिंडिकेट का खुलासा, मास्टरमाइंड बाबू खेमानी गिरफ्तार, अब तक हो चुकी है 27 आरोपियों की गिरफ्तारी

online betting gang : रायपुर : ऑनलाइन सट्टा गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर पुलिस ने मास्टरमाइंड बाबू खेमानी को गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई और गोवा में एक साथ दबिश देकर इस नेटवर्क को तोड़ा गया, जिसमें अब तक कुल 27 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

online betting gang : यह पूरी कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला की निगरानी में एंटी क्राइम और साइबर यूनिट ने की। जांच में सामने आया कि बाबू खेमानी अपने भाई करण खेमानी के साथ मिलकर पिछले ढाई साल से 3Stumps, रेड्डी ग्रुप, बजरंग ग्रुप, मेट्रो 65 और डायमंड मास्टर जैसे ऑनलाइन सट्टा पैनल चला रहा था। वह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की आड़ में इस अवैध कारोबार को संचालित कर रहा था।

online betting gang : पुलिस ने मुंबई में रेड कर बाबू खेमानी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से एक लैपटॉप, चार मोबाइल फोन और एक बीएमडब्ल्यू कार जब्त की गई। वहीं गोवा में कार्रवाई के दौरान एक और पैनल का खुलासा हुआ, जहां से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लैपटॉप, मोबाइल, राउटर, एटीएम कार्ड और सट्टे का हिसाब-किताब जब्त किया गया।

online betting gang : जांच में यह भी सामने आया कि यह नेटवर्क छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और गोवा समेत कई राज्यों में फैला हुआ था। सट्टा संचालन के लिए अलग-अलग लोगों को जिम्मेदारी दी गई थी—कोई आईडी बांटता था, कोई पैसों का कलेक्शन करता था, तो कोई बैंक खातों का इंतजाम करता था।

online betting gang : पैसों के लेन-देन के लिए म्यूल खातों का इस्तेमाल किया जाता था, जिन्हें 20 से 30 हजार रुपये में किराये पर लिया जाता था। शुरुआती दौर में मेट्रो, कलर 777 और क्लासिक एक्स 99 जैसे प्लेटफॉर्म चलाए गए, लेकिन पुलिस कार्रवाई के बाद इन्हें बंद कर 3Stumps और 55 एक्सचेंज के नाम से नया नेटवर्क खड़ा किया गया।

online betting gang : पूछताछ में यह भी पता चला कि बाबू खेमानी विदेश यात्राएं कर चुका है और उसके अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की भी जांच की जा रही है। साथ ही, सट्टे की रकम वसूलने के लिए दबाव बनाने जैसी शिकायतें भी सामने आई हैं।

online betting gang : अब तक की कार्रवाई में पुलिस ने करीब 60 लाख रुपये की सामग्री जब्त की है, जिसमें लैपटॉप, मोबाइल, एटीएम कार्ड, वाहन और अन्य उपकरण शामिल हैं। वहीं 2026 में कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद अब तक ऑनलाइन सट्टे के 11 मामलों में 64 आरोपियों की गिरफ्तारी और लगभग 2.96 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।

online betting gang : फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की वित्तीय जांच कर रही है और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।

online betting gang : गिरफ्तार आरोपी (मुम्बई से) –

01. गुलशन उर्फ बाबू खेमानी पिता ब्रम्हानंद खेमानी उम्र 32 साल निवासी मकान नंबर 11 मारूति इन्क्लेवा एम्स अस्पताल के बाजू में थाना आमानाका रायपुर।

02. रोहित सिंह पिता चंद्रभान सिंह उम्र 26 साल निवासी ढ़ाचा भवन टाटीबंध थाना आमानाका रायपुर।

03. विशाल कश्यप पिता स्व. विजय प्रताप कश्यप उम्र 27 साल निवासी सतनामी पारा टाटीबंध थाना आमानाका रायपुर।

गिरफ्तार आरोपी (गोवा से) –

01. लक्ष्मण ढ़ोबर पिता महादेव ढ़ोबरे उम्र 45 साल निवासी लालगंज मेहंदी बाग रोड नागपुर (महाराष्ट्र)।

02. आशीष जाधव पिता गजानंद जाधव उम्र 29 साल निवासी ग्राम मुनगा तह. आकोट जिला अकोला (महाराष्ट्र)।

03. रंजीत कुमार पासवान पिता लम्बू पासवान उम्र 28 साल निवासी ग्राम कोहरई थाना परशुरामपुर जिला बस्ती (उ.प्र.)।

04. वैभव खण्डेलवाल पिता ऋषि खण्डेलवाल उम्र 37 साल निवासी 303 भवानी काम्पलेक्स वथौरा चौक थाना वथौरा नागपुर (महाराष्ट्र)।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories