Wednesday, August 26, 2026
Home Madhya Pradesh M.P Crime : उचेहरा बाईपास पर फिल्मी स्टाइल लूट, ड्राइवर को गोली...

M.P Crime : उचेहरा बाईपास पर फिल्मी स्टाइल लूट, ड्राइवर को गोली मारकर फरार हुए बदमाश

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : सतना जिले के उचेहरा बाईपास पर हाईवे लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। चित्रकूट से बुरहानपुर जा रहे ट्रक ड्राइवर मोहम्मद तसलीम को बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से निशाना बनाया। आरोप है कि नकाबपोश बदमाशों ने सड़क पर कीलें बिछाकर ट्रक का टायर पंचर कर दिया।जैसे ही तसलीम ट्रक चेक करने नीचे उतरे, घात लगाए हमलावरों ने उन पर हमला बोल दिया।

 विरोध करने पर मारी गोली

बदमाशों ने पहले मारपीट कर उनकी जेब में रखे पैसे लूट लिए। जब तसलीम ने बचाव करने की कोशिश की, तो एक आरोपी ने उनके हाथ पर गोली चला दी। गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

 रीवा में इलाज जारी

घायल अवस्था में उन्हें पहले सतना जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।

Read More : M.P News : मऊगंज में RTO चेकिंग के दौरान बवाल, दो ट्रक चालकों ने लगाया जाम, पुलिस ने दर्ज किया मामला

 सुरक्षा पर उठे सवाल

ट्रक मालिक ने घटना पर आक्रोश जताते हुए कहा कि उचेहरा बाईपास पर लगातार लूट और हमलों की घटनाएं बढ़ रही हैं। उनका आरोप है कि पुलिस गश्त के दावे केवल कागजों तक सीमित हैं।

 पुलिस ने शुरू की तलाश

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों की तलाश जारी है। ‘Uchehra Bypass Truck Driver Loot’ की इस वारदात ने एक बार फिर हाईवे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here