Friday, October 2, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal भोपाल : छात्रा से कार में कई बार दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल...

भोपाल : छात्रा से कार में कई बार दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप, मुख्य आरोपी रिमांड पर

Delhi Rape

भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सामने आए छात्रा से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में पुलिस जांच के दौरान चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। मुख्य आरोपी माज खान से पूछताछ में सामने आया है कि छात्रा के साथ अलग-अलग स्थानों पर कार के भीतर कई बार जबरन संबंध बनाए गए। मामले में एक अन्य आरोपी औसाफ अली खान की भूमिका भी सामने आई है, जिसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

कार के बाहर से बनाया गया कथित वीडियो

पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना के दौरान एक आरोपी कार के बाहर खड़ा होकर अंदर झांकते हुए चोरी-छिपे वीडियो रिकॉर्ड करता था। बताया जा रहा है कि यह वीडियो मोबाइल फोन से शूट कर आपस में साझा भी किया गया। हालांकि, जिस मोबाइल से रिकॉर्डिंग की बात कही जा रही है, वह अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगा है और उसकी तलाश जारी है।

धमकी देकर पैसे वसूलने का आरोप

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसे लगातार धमकाकर संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया और करीब 40 हजार रुपये भी वसूले गए। जांच में यह भी सामने आया है कि कथित घटनाओं में अलग-अलग कारों और स्थानों का इस्तेमाल किया गया। एक थार वाहन को सीहोर जिले के एक गांव में छिपाने की जानकारी भी पुलिस को मिली है।

Read More : M.P Crime : इंदौर में फोटो स्टूडियो कर्मचारी की गला रेतकर हत्या, सुनसान इलाके में मिला शव, इलाके में दहशत

अन्य पीड़िताओं की संभावना पर जांच

माज खान एक जिम संचालक बताया जा रहा है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं अन्य छात्राओं को भी इसी तरह ब्लैकमेल या शोषण का शिकार तो नहीं बनाया गया। आरोपी फिलहाल 13 फरवरी तक कोहेफिजा थाना पुलिस रिमांड पर है, जहां उससे लगातार पूछताछ जारी है।

पुलिस का कहना—तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। डिजिटल साक्ष्य, वाहन और संभावित अन्य आरोपियों की कड़ी जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here