M.P News : इंदौर में व्यापारी ने जहर खाकर बनाया वीडियो, तीन लोगों पर गंभीर आरोप

इंदौर :  मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक व्यापारी ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की और उससे पहले पूरा घटनाक्रम वीडियो में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया।

पिता-पुत्र समेत तीन पर आरोप

व्यापारी ने वीडियो में पिता-पुत्र सहित तीन लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि उसने कारोबार के लिए करीब 10 लाख रुपये ब्याज पर लिए थे, लेकिन अब तक वह लगभग 60 लाख रुपये चुका चुका है। इसके बावजूद आरोपियों द्वारा लगातार दबाव और धमकी दी जा रही थी।

गिरवी मकान के कागज मांगने पर मिली जान से मारने की धमकी

जानकारी के मुताबिक व्यापारी जब अपने गिरवी रखे घर के दस्तावेज वापस मांगने गया, तब आरोपियों—मोहसिन, मुन्ना और शकील चौधरी—ने उसे कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी। इसी मानसिक दबाव में आकर व्यापारी ने जहर खा लिया और पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया।

Read More : M.P Crime : इंदौर में फोटो स्टूडियो कर्मचारी की गला रेतकर हत्या, सुनसान इलाके में मिला शव, इलाके में दहशत

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

जहर खाने के बाद व्यापारी की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है।

चंदन नगर थाना पुलिस जांच में जुटी

पूरा मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस ने वीडियो और आरोपों को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पक्षों से पूछताछ की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Bhopal News: MP में 90 फीसदी से कम E-Attendance वाले Teacher होंगे Suspend

Bhopal News: भोपाल: मध्य प्रदेश में 90 प्रतिशत से...

Related Articles

Popular Categories