Monday, August 17, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal आज से M.P बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा शुरू, 9 लाख...

आज से M.P बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा शुरू, 9 लाख छात्र होंगे शामिल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुक्रवार 13 फरवरी से शुरू हैं। इस वर्ष प्रदेशभर से 9 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षाओं के लिए राज्य में 3000 से ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड परीक्षा का पूरा शेड्यूल 6 मार्च 2026 तक चलेगा।

समय पर पहुंचना अनिवार्य, देर से आने वालों को नहीं मिलेगी एंट्री

परीक्षा सुबह 9 बजे से शुरू होगी। सभी परीक्षार्थियों को सुबह 8:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। विशेष परिस्थितियों में अधिकतम 8:45 बजे तक प्रवेश दिया जा सकेगा, इसके बाद मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। इस वर्ष 10वीं का पहला प्रश्नपत्र उर्दू विषय का है, जबकि अंतिम पेपर हिंदी का 6 मार्च को आयोजित होगा।

परीक्षा केंद्र पर इन नियमों का रखना होगा ध्यान

बोर्ड ने छात्रों के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

  • प्रवेश पत्र साथ ले जाना अनिवार्य रहेगा।

  • किसी भी प्रकार के मोबाइल, स्मार्टवॉच या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट परीक्षा केंद्र में प्रतिबंधित हैं।

  • निर्धारित सीट पर ही बैठना होगा।

  • नकल या संदिग्ध सामग्री मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Read More : Delhi High Court Order Teachers Salary : दिल्ली हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: निजी स्कूलों को भी देना होगा सातवें वेतन आयोग के समान वेतन

नकल रोकने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं।

  • परीक्षा केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से की जाएगी।

  • संवेदनशील केंद्रों की मॉनिटरिंग भोपाल स्थित एमपी बोर्ड कार्यालय से होगी।

  • प्रश्नपत्र वितरण से लेकर परीक्षा समाप्ति तक वीडियोग्राफी कराई जाएगी।

  • प्रत्येक जिले में चार विशेष स्क्वॉड टीमें तैनात रहेंगी।

  • परीक्षा केंद्र के 100 मीटर दायरे में भीड़ प्रतिबंधित रहेगी और संवेदनशील क्षेत्रों में धारा 163 लागू की जाएगी।

बोर्ड प्रशासन का कहना है कि पारदर्शी और नकल-मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी स्तरों पर सख्ती बरती जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here