Tuesday, September 29, 2026
Home National Tamil Nadu News : डीएमके पार्षद ने दलित कर्मचारी से पैरों पर...

Tamil Nadu News : डीएमके पार्षद ने दलित कर्मचारी से पैरों पर गिरकर मंगवाई माफी, वीडियो वायरल

विल्लुपुरम। तमिलनाडु के विल्लुपुरम के तिंडीवनम नगर पालिका कार्यालय का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक अनुसूचित जाति (SC) समुदाय से आने वाला एक सरकारी कर्मचारी एक महिला पार्षद के पैरों पर गिरकर माफी मांग रहा है। इस वीडियो ने नौकरशाही में व्याप्त जाति व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Read News : Pakistani Drugs Case : कांग्रेस में एक से बढ़कर एक नगीने, पाकिस्तानी ड्रग्स मामले में और भी नाम आएंगे सामने : अजय चंद्राकर

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई ने यह वीडियो पोस्ट करते हुए डीएमके पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि डीएमके एक ऐसी पार्टी है, जो सामाजिक न्याय का दिखावा करती है, लेकिन वास्तव में केवल सामाजिक अन्याय करती है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अधिकारी मुनियप्पन, डीएमके पार्षद राम्या राजा के पैरों में गिरकर माफी मांग रहे हैं।

Read News : Satchel Charge : शहर में बड़ा खतरा! नासिक में बरामद हुए 6000 जिलेटिन स्टिक, आखिर क्या थी इन विस्फोटकों की प्लानिंग

राम्या ने वायरल वीडियो पर क्या कहा? वीडियो में यह भी साफ़ दिखाई दे रहा है कि ऑफिस में बैठे लोगों ने मुनियप्पन से माफी मांगने को कहा था। फिलहाल, यह मामला पुलिस के संज्ञान में लाया गया है और इस अपमानजनक व्यवहार के लिए राम्या के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

हालांकि, डीएमके पार्षद राम्या राजा ने इंडिया टुडे से कहा कि किसी ने भी उन्हें मेरे पैरों में गिरने के लिए नहीं कहा था। वह भावुक हो गया और खुद ही मेरे पैरों में गिर पड़ा।

Read News : CG NEWS : ACB ने खैरागढ़ में पटवारी संघ के अध्यक्ष को रिश्वत लेते पकड़ा, कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप

मुनियप्पन ने धमकाने और जातिवादी गाली देने का आरोप लगाया अनुसूचित जाति समुदाय के लोक सेवक मुनियप्पन ने डीएमके पार्षद राम्या और उनके पति राजा के खिलाफ तिंडीवनम पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मुनियप्पन का आरोप है कि राम्या ने उन्हें एक दस्तावेज़ लाने को कहा था, और उसे ढूंढने में उन्हें कुछ समय लगा। इससे गुस्सा होकर पार्षद और उनके पति ने दस्तावेज़ न ढूंढ पाने के लिए उन्हें जातिवादी गालियां दीं और धमकाया। मुनियप्पन का कहना है कि बाद में वरिष्ठ अधिकारियों ने एक बैठक की और उनसे पैरों पर गिरकर माफी मांगने को कहा।

Share The News
Previous articleJashpur Accident Update : जशपुर हादसे पर CM का बड़ा ऐलान, पीड़ितों के परिजनों को 5-5 लाख की मदद….
Next articleGanesh Visarjan 2025 : गणेश विसर्जन के लिए शहर में वन-वे ट्रैफिक, NGT नियमों का होगा पालन…
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here