Tuesday, September 29, 2026
Home International Pakistani Drugs Case : कांग्रेस में एक से बढ़कर एक नगीने, पाकिस्तानी...

Pakistani Drugs Case : कांग्रेस में एक से बढ़कर एक नगीने, पाकिस्तानी ड्रग्स मामले में और भी नाम आएंगे सामने : अजय चंद्राकर

Pakistani Drugs Case
Pakistani Drugs Case

 Pakistani Drugs Case : रायपुर। भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ में पाकिस्तानी ड्रग्स की सप्लाई के मामले में कई कांग्रेसी नेताओं के नाम सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि “किसी भी ढेबर का बेटा हो, कांग्रेस में एक से एक नगीने हैं। अभी देखते जाइए एक से एक नाम सामने आएंगे।” उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज सिर्फ स्पष्टीकरण देने के लिए हैं, नीतिगत बातें नहीं करते।

 Pakistani Drugs Case : बाढ़ पीड़ितों की मदद पर तंज

बस्तर में बाढ़ प्रभावितों के लिए कांग्रेस द्वारा राज्य सरकार से सहायता राशि की मांग पर अजय चंद्राकर ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि दीपक बैज के पत्र लिखने से क्या होगा? उन्होंने बैज से यह भी कहा कि सहायता राशि कितनी मिलेगी, इसे सार्वजनिक किया जाना चाहिए। चंद्राकर ने कांग्रेस के ‘लापता सांसद’ पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि वे ज्यादा पैसे दे सकते हैं और उन्हें यह राशि सार्वजनिक करनी चाहिए।

कांग्रेस की बैठकों पर टिप्पणी

कांग्रेस की लगातार हो रही बैठकों पर चुटकी लेते हुए चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस में बैठकें आपस में लड़ाई के लिए होती हैं, अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए नहीं। उन्होंने पूछा कि क्या पवन खेड़ा को मिले नोटिस का समाधान करने के लिए ये बैठकें हो रही हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस जनहित के मुद्दे नहीं उठाती है।

Pakistani Drugs Case

राहुल गांधी के बयान पर पलटवार

राहुल गांधी के “हाइड्रोजन बम” वाले बयान पर पलटवार करते हुए अजय चंद्राकर ने कहा कि भारत ने जो नया सेमीकंडक्टर लॉन्च किया है, उसे वे कांग्रेस के हाइड्रोजन बम में लगा देंगे। उन्होंने राहुल गांधी को जनहित की बात करने की सलाह दी और कहा कि कांग्रेस को ‘वोट चोरी’ जैसे मुद्दे उठाने बंद कर देने चाहिए।

ईडी की कार्रवाई का समर्थन

राजधानी रायपुर और अन्य जिलों में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की चल रही कार्रवाई का समर्थन करते हुए अजय चंद्राकर ने कहा कि भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here