सिंगरौली भाजपा में हड़कंप : राजेश तिवारी ने जिला उपाध्यक्ष पद ठुकराया, मंत्री भी दे सकती हैं इस्तीफा…

सिंगरौली भाजपा में हड़कंप : सिंगरौली, मध्य प्रदेश। भाजपा जिला कार्यकारिणी की घोषणा के 24 घंटे के भीतर ही संगठन में असंतोष की आग फैल गई है। कद्दावर ब्राह्मण नेता राजेश तिवारी ‘रज्जू’ ने जिला उपाध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया, जिससे पार्टी को बड़ा झटका लगा है।

सिंगरौली भाजपा में हड़कंप : सूत्रों के अनुसार, एक महिला मंत्री भी अपने पद से इस्तीफा देने की तैयारी में हैं। असंतोष का कारण यह है कि भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह द्वारा घोषित कार्यकारिणी सूची में देवसर विधानसभा से किसी ब्राह्मण कार्यकर्ता को शामिल नहीं किया गया, वहीं दलित वर्ग और चितरंगी क्षेत्र के आदिवासी पुरुषों को भी सूची से बाहर रखा गया है।

राजेश तिवारी ने अपने त्यागपत्र में पारिवारिक कारण और समयाभाव का हवाला दिया है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे ब्राह्मण समाज की अनदेखी के रूप में देखा जा रहा है। तिवारी पहले जिला महामंत्री रह चुके हैं और तीन बार जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभा चुके हैं, वे जिलाध्यक्ष पद की दौड़ में भी प्रबल दावेदार माने जाते थे।

इस घटनाक्रम ने पार्टी के भीतर जातिगत संतुलन और समान प्रतिनिधित्व को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Sarangarh-Bilaigarh News: उफनते नाले में बही कार चौथे दिन मिली: कार के भीतर मिले दंपती के शव, NDRF-SDRF और पंजाब के गोताखोरों ने पूरा...

Sarangarh-Bilaigarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में उफनते...

CG Promotion: वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 22 डिप्टी रेंजर बने रेंजर, आदेश जारी

CG Promotion: रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने वन विभाग में...

Related Articles

Popular Categories