Vidisha News :“नशे से दूरी है ज़रूरी” अभियान के अंतर्गत जन-जागरूकता रैली का आयोजन, एसपी विदिशा ने कोतवाली थाना से रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

0
98
Vidisha News
Vidisha News

Vidisha News :विदिशा : पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संचालित “नशे से दूरी है ज़रूरी” विशेष जन-जागरूकता अभियान के तहत, पुलिस एवं ब्रह्माकुमारी संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में भव्य नशा मुक्ति रैली आयोजित की गई।

Vidisha News :रैली की शुरुआत पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी एवं ब्रह्माकुमारी सपना बहन जी द्वारा कोतवाली थाना परिसर से हरी झंडी दिखाकर की गई। रैली गुलाब वाटिका तक निकाली गई, जिसमें नागरिकों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।

Vidisha News :इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे, नगर पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह, सहित पुलिस लाइन एवं अन्य थानों का स्टाफ, नगर रक्षा समिति, महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं शौर्य दल के सदस्य भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को नशा मुक्त, स्वस्थ व सकारात्मक जीवन के लिए प्रेरित करना है। विदिशा पुलिस द्वारा लगातार ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में नशे के विरुद्ध सशक्त संदेश दिया जा रहा है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here