Mahakal Temple : महाकाल मंदिर में बड़ी फूल-मालाओं पर प्रतिबंध, केवल मंदिर समिति चढ़ाएगी मालाएं

Sanjay Sahu
Mahakal Temple

Mahakal Temple : उज्जैन/राजेश व्यास :उज्जैन। महाकाल मंदिर प्रशासन ने सुरक्षा कारणों और मंदिर व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए बड़ा निर्णय लिया है। प्रशासक प्रथम कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि अब गर्भगृह में बाबा महाकाल पर चढ़ने वाली बड़ी फूल मालाएं, मूंड मालाएं और भारी वजन वाली सजावटी मालाएं श्रद्धालु नहीं चढ़ा सकेंगे।

 

Mahakal Temple : उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से गर्भगृह में बड़ी मालाएं लाए जाने से प्रबंधन, सुरक्षा, और सुचारू पूजा प्रक्रिया प्रभावित हो रही थी, इसलिए यह निर्णय लिया गया है। अब से गर्भगृह में चढ़ने वाली सभी बड़ी मालाएं केवल मंदिर समिति के माध्यम से ही चढ़ाई जाएंगी।कौशिक ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालु सामान्य आकार की मालाएं और प्रसाद ला सकते हैं, लेकिन भारी-भरकम, बड़ी या मूंड मालाएं पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगी। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस व्यवस्था का पालन करते हुए सहयोग करें, ताकि मंदिर की सुरक्षा और पूजा-विधि सुचारू रूप से जारी रह सके।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *