Sunday, September 27, 2026
Home Chhattisgarh CG Naxal Surrender: बस्तर में 108 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, 3.60 करोड़ नकद...

CG Naxal Surrender: बस्तर में 108 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, 3.60 करोड़ नकद और 1 किलो सोना बरामद, सरेंडर के बीच कांकेर में मुठभेड़

CG Naxal Surrender
CG Naxal Surrender

CG Naxal Surrender: जगदलपुर : Bastar में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार को कुल 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, जिसे राज्य का अब तक का सबसे बड़ा नक्सली सरेंडर बताया जा रहा है।

CG Naxal Surrender: सरेंडर करने वाले सभी नक्सली डीकेएसजेडसी ग्रुप से जुड़े बताए जा रहे हैं। इनमें 6 डीवीसी, 3 सीवाईपीसीएम, 18 पीपीसीएम स्तर के सदस्य, 23 एसीएम और 56 पार्टी सदस्य शामिल हैं।

CG Naxal Surrender: कार्रवाई के दौरान सुरक्षाबलों ने जमीन के नीचे गाड़े गए एक ड्रम से 3 करोड़ 60 लाख रुपये नकद बरामद किए। यह रकम 500-500 रुपये के नोटों में थी, जिसे कथित तौर पर वसूली के जरिए जमा किया गया था। इसके अलावा करीब 1 किलो सोना भी जब्त किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 1.60 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

CG Naxal Surrender: Arun Dev Gautam ने कहा कि कई बड़े नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है और बाकी की तलाश जारी है। वहीं Vijay Sharma ने बताया कि नक्सलियों से 101 हथियार भी बरामद किए गए हैं, जिनमें एके-47, इंसास और एसएलआर राइफलें शामिल हैं।

सरेंडर के बीच कांकेर में मुठभेड़, सुरक्षाबलों और नक्सलियों में फायरिंग

Kanker जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। यह मुठभेड़ उस समय हुई जब बस्तर संभाग में बड़ी संख्या में नक्सलियों के आत्मसमर्पण की खबरें आ रही हैं।

जानकारी के अनुसार सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम सर्चिंग अभियान पर निकली थी, तभी जंगल क्षेत्र में नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग की।

फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है और सुरक्षा बल पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान चला रहे हैं। मुठभेड़ में किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

 

 

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here