Sarguja Crime News : दृष्टिहीन नाबालिग बहन से भाइयों ने किया दुष्कर्म, पेट दर्द के बाद हुआ खुलासा…

Parivesh
Sarguja Crime News

Sarguja Crime News : सरगुजा | छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। दो सगे भाइयों पर अपनी ही दृष्टिहीन नाबालिग बहन के साथ एक साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है।

Sarguja Crime News : मामले का खुलासा

पीड़िता को पेट में दर्द और शारीरिक बदलाव महसूस होने के बाद इस घिनौनी करतूत का खुलासा हुआ। उसने रोते हुए अपने माता-पिता को पूरी आपबीती बताई। इसके बाद, परिजनों ने तत्काल थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस की कार्रवाई

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन दोनों आरोपी पिछले ढाई महीने से फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही गिरफ्तारी की बात कह रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *