Dornapal Smart Meter Electricity Protest: बिजली बिलों की बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के खिलाफ प्रदर्शन; कांग्रेस ने किया दोरनापाल बिजली दफ्तर का घेराव

VIKASH KHALKHO

सुकमा (कृष्णा नायक)। Nishaanebaz.com-Dornapal Smart Meter Electricity Protest: सुकमा जिले के दोरनापाल नगर पंचायत समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों में लगातार बढ़ते बिजली बिलों, स्मार्ट मीटरों की अनियमतताओं और चरमराती विद्युत व्यवस्था को लेकर जनाक्रोश सड़कों पर उतर आया है। सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कांग्रेस कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने दोरनापाल स्थित बिजली विभाग कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने और मनमाने बिलों पर रोक लगाने की मांग की।

Read More : MP News: यातायात पुलिस का बसों पर शिकंजा, 8 के चालान काटे; ₹4 हजार समन शुल्क वसूला, एक बस थाने में खड़ी

बिना जागरूकता के लगाए गए स्मार्ट मीटर, दोगुने-तिगुने आ रहे बिल

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माड़वी देवा के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में ग्रामीणों ने स्मार्ट मीटर से जुड़ी परेशानियों को प्रमुखता से रखा। माड़वी देवा ने आरोप लगाया कि ग्रामीण अंचल के सीधे-सादे उपभोक्ताओं को बिना पर्याप्त जानकारी व जागरूकता दिए जल्दबाजी में स्मार्ट मीटर थमा दिए गए। ग्रामीणों का दावा है कि जहाँ पुराने मीटर में सामान्य बिल आता था, वहीं स्मार्ट मीटर लगते ही बिना किसी अतिरिक्त खपत के बिजली बिल 2 से 3 गुना तक बढ़कर आ रहे हैं, जिससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

Read More : Raipur Crime: रास्ता पूछने के बहाने युवक को रोका, चाकू से हमला कर मोबाइल लूटा; तीन आरोपी गिरफ्तार

अंदरूनी इलाकों में महीनों गुल रहती है बिजली, तकनीकी स्टाफ का भारी अकाल

विरोध प्रदर्शन में लो-वोल्टेज, बार-बार बिजली गुल होने और दूरदराज के अंदरूनी गांवों में महीनों तक बिजली आपूर्ति ठप रहने का मुद्दा भी जोर-शोर से उठा। माड़वी देवा ने कहा कि सुकमा के वनांचल क्षेत्रों में तकनीकी अमले और लाइनमैनों की भारी कमी है, जिसके कारण लाइन में खराबी आने पर हफ्तों सुधार नहीं हो पाता। बिजली बंद रहने से बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कामकाज और छोटे व्यावसायिक प्रतिष्ठान बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं।

Read More : Smart Meter Fraud Allegation Chhattisgarh: बंद घरों में भी तेजी से बढ़ रही यूनिटें; डॉ. महंत का स्मार्ट मीटर सॉफ्टवेयर में फर्जीवाड़े का खुलासा

जेईई मनोज साहू ने दिया जल्द सुधार का आश्वासन, आंदोलन की चेतावनी

प्रदर्शन के बाद बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता (JEE) मनोज साहू ने आन्दोलनकारियों से चर्चा की। उन्होंने स्वीकार किया कि स्टाफ की कमी के कारण मरम्मत कार्यों में समय लगता है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है और जल्द ही कर्मचारियों की कमी दूर कर बढ़ी हुई बिलिंग की जांच कराई जाएगी। वहीं कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बढ़े हुए बिलों का निपटारा और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित नहीं हुई, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *