MP TOP 5 BREAKING : महू में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दौरा, समेत एमपी की सुबह की 5 बड़ी खबरें….

MP TOP 5 BREAKING

1. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का व्यस्त दौरा
सीएम मोहन यादव आज दिल्ली से इंदौर पहुंचकर उज्जैन में द्वितीय ग्लोबल स्पिरिचुअल टूरिज्म कॉन्क्लेव में शामिल हुए। इसके बाद वे गणेश प्रतिमा वितरण, पर्यटन विभाग के कार्यक्रम और जनसभा में शामिल होंगे।

2. किसानों को राहत, समर्थन मूल्य पर खरीद आसान होगी
मप्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए खरीदी केंद्रों को अब गोडाउन से जोड़ा है, ताकि अनाज ढुलाई पर अतिरिक्त खर्च न हो। पिछले रबी सीजन में 9 लाख किसानों से 77 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया था।

3. उज्जैन में शुरू हुआ ग्लोबल स्पिरिचुअल कॉन्क्लेव “रूहmantic”
देश-विदेश के आध्यात्मिक गुरुओं और विचारकों की मौजूदगी में कॉन्क्लेव का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने किया। सम्मेलन में ज्योतिर्लिंग सर्किट सहित आध्यात्मिक पर्यटन पर गहन चर्चा होगी।

4. महू में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दौरा, नो-फ्लाई जोन घोषित
महू में तीनों सेनाओं का संयुक्त सेमिनार हो रहा है। इसमें सीडीएस जनरल अनिल चौहान, थलसेना प्रमुख, नेवी चीफ और वायुसेना प्रमुख शामिल हैं। युद्ध नीति और तकनीक पर तीन दिन तक मंथन होगा।

5. भोपाल में निकिता लोधी लापता मामले पर बढ़ी चिंता
रायसेन की रहने वाली निकिता लोधी को लापता हुए 10 दिन हो चुके हैं। परिजन राजधानी में डेरा डाले हुए हैं और सीएम से मिलने की मांग कर रहे हैं। पुलिस को अब तक ठोस सुराग नहीं मिला है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories