Indore News : 7 दिन से लापता श्रद्धा अचानक पति संग थाने पहुंची, पिता ने रखा था 51 हजार का इनाम

Parivesh
Indore News

Indore News : इंदौर। एमआईजी इलाके से लापता हुई सेकंड ईयर की छात्रा श्रद्धा तिवारी का मामला अब बड़े मोड़ पर पहुंच गया है। सात दिन से गुमशुदा श्रद्धा अचानक शुक्रवार सुबह अपने पति के साथ थाने पहुंची। उसके पहुंचते ही पुलिस और परिजन दोनों हैरान रह गए।

Indore News : गौरतलब है कि श्रद्धा की गुमशुदगी के बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। वरिष्ठ अधिकारियों ने उसकी लोकेशन ट्रेस करने के लिए नई रणनीति भी बनाई थी। वहीं, बेटी की सलामती के लिए श्रद्धा के पिता ने उसे खोज निकालने वाले के लिए 51 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

लेकिन शुक्रवार को जब श्रद्धा अपने पति के साथ थाने पहुंची, तो उसने बताया कि वह शादी कर चुकी है। उसके इस बयान के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस अब उससे गुमशुदगी और शादी को लेकर पूछताछ कर रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *