CG News : मौसम का कहर, स्कूलों में छुट्टिया घोषित….

Parivesh
CG News : मौसम का कहर, स्कूलों में छुट्टिया घोषित....

मोहला-मानपुर | CG News : छत्तीसगढ़ में जारी भारी बारिश का असर अब स्कूलों और आंगनबाड़ियों पर भी दिखने लगा है। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। लगातार वर्षा के चलते जिले के नदी-नाले उफान पर हैं और बाढ़ जैसी स्थिति बनने लगी है।

 CG News : छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन बड़ा फैसला लिया है। कलेक्टर के आदेश पर जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ियों में 9 और 10 जुलाई को अवकाश घोषित किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि बारिश के कारण पुल-पुलियों में जलस्तर बढ़ने से बच्चों के स्कूल आने-जाने में खतरा हो सकता है।

प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आपदा प्रबंधन की टीम को भी सतर्क रहने को कहा गया है। स्थानीय निवासियों से अपील की गई है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें और अनावश्यक रूप से नदी-नालों के पास न जाएं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *