Raipur Crime: वाहन चोरी का आरोपी आजाद खान गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

Sanjay Sahu
Raipur Crime

Raipur Crime: रायपुर: रायपुर पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। जानकारी के अनुसार, प्रार्थी दिलीप सुरेश ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि 14 मई 2026 को उन्होंने अपनी सीबी शाइन मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 LH 9343 को नगर पालिक निगम कार्यालय के बाहर खड़ी की थी। कुछ देर बाद लौटने पर उनकी मोटरसाइकिल वहां से गायब मिली। शिकायत के आधार पर कोतवाली थाना में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

Raipur Crime: वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले तथा मुखबिरों की मदद से आरोपी की तलाश की।

Raipur Crime: जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर आजाद खान को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।

Raipur Crime: पुलिस ने आरोपी आजाद खान (57 वर्ष), निवासी अंबेडकर चौक, गुढ़ियारी, रायपुर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से चोरी की गई सीबी शाइन मोटरसाइकिल, जिसकी कीमत लगभग 40 हजार रुपये बताई गई है, बरामद कर जब्त कर ली गई है। पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *