Konpara Society Fraud : जशपुर में धान खरीदी का ‘महा-घोटाला’: 20 हजार क्विंटल धान और हजारों बारदाने गायब; प्रबंधक समेत 6 पर FIR

Konpara Society Fraud : राम कुमार यादव/जशपुर/तुमला: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के तुमला थाना क्षेत्र अंतर्गत कोनपारा धान खरीदी केंद्र में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के दौरान शासन को करोड़ों की आर्थिक क्षति पहुँचाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। भौतिक सत्यापन के दौरान केंद्र से 20,586 क्विंटल धान कम पाया गया, जिसकी बाज़ार मूल्य के अनुसार कीमत 6.38 करोड़ रुपये से अधिक है।

कैसे खुला गबन का खेल?

अपैक्स बैंक के नोडल अधिकारी राम कुमार यादव द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, ऑनलाइन रिकॉर्ड में कुल खरीदी 1,61,250 क्विंटल दिखाई गई थी। लेकिन जब मिल और संग्रहण केंद्रों में भेजे गए धान का मिलान किया गया, तो भारी अंतर सामने आया। संयुक्त जांच दल ने जब मौके पर जाकर भौतिक सत्यापन किया, तो पता चला कि स्टॉक रजिस्टर में दर्ज 20,586.88 क्विंटल धान मौके से पूरी तरह गायब है।

इन 6 आरोपियों के खिलाफ नामजद FIR:

पुलिस ने गबन और धोखाधड़ी के मामले में केंद्र के निम्नलिखित प्रभारियों को आरोपी बनाया है:

  1. भुनेश्वर साय (प्राधिकृत अधिकारी)
  2. जयप्रकाश साहू (समिति प्रबंधक)
  3. शिशुपाल यादव (फड़ प्रभारी)
  4. नितेन्द्र साय (कम्प्यूटर ऑपरेटर)
  5. अविनाथ अवस्थी (सहायक फड़ प्रभारी)
  6. चन्द्रकुमार यादव (सह सहायक फड़ प्रभारी)

नुकसान का पूरा ब्यौरा:

  • धान की कमी: 20,586.88 क्विंटल (कीमत ₹6,38,19,328)
  • नया बारदाना गायब: 4,898 नग (कीमत ₹3,51,676)
  • पुराना बारदाना गायब: 54,239 नग (कीमत ₹13,55,975)
  • कुल गबन राशि: ₹6,55,26,979.40

नोडल अधिकारी की लिखित शिकायत पर तुमला पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 318(4), 320, 336, 338 और 61 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कलेक्टर और सहायक पंजीयक को भी इस मामले की विस्तृत रिपोर्ट भेजी गई है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories