नगर निगम के माधव प्लाजा में रेलिंग से लटकी मिली युवती की लाश…

0
112
ग्वालियर
ग्वालियर

ग्वालियर। शहर के व्यस्ततम हुजरात कोतवाली थाना क्षेत्र के नजदीक स्थित नगर निगम के माधव प्लाजा में शुक्रवार सुबह एक युवती की लाश रेलिंग से लटकी मिलने से सनसनी फैल गई। माधव प्लाजा की तीसरी मंजिल पर सीढ़ियों के बगल की रेलिंग से लटकते हुए युवती का शव मिला।

READ MORE : Gwalior News : तेज आवाज़ वाले पटाखों पर बैन, दिवाली पर सिर्फ 2 घंटे ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति….

मृतका की पहचान सिकंदर कंपू स्थित सैनिक कॉलोनी की रहने वाली गीता तोमर के रूप में हुई है। मृतका के भाई ने पुलिस को बताया कि गीता गुरुवार शाम से ही लापता थी और वह पिछले दो महीने से मानसिक परेशानी के चलते अपना इलाज भी करवा रही थी। शुरुआती जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है, लेकिन युवती ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी जांच पुलिस कर रही है।

READ MORE : CG News : नक्सलियों के सरेंडर पर बैज का बड़ा सवाल, क्या सभी नक्सली असली हैं?…

सुबह प्लाजा के दुकानदारों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने शव को पंचनामे के लिए पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भेज दिया है। सीएसपी रोबिन जैन ने बताया कि पुलिस मृतका के मोबाइल की कॉल डिटेल की जांच कर रही है, जिसके बाद ही मामले में कुछ स्पष्ट रूप से कहा जा सकेगा। इस घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों ने नगर निगम प्लाजा में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। दुकानदारों का कहना है कि प्लाजा में न तो सिक्योरिटी गार्ड हैं, न ही सीसीटीवी कैमरे, जिसके चलते यहां सुरक्षा भगवान भरोसे है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here