Singrauli News : देवसर में सेवा पखवाड़ा 2025 का शुभारंभ, राजेंद्र मेश्राम ने कार्यकर्ताओं को दिया संदेश

VIKASH KHALKHO

सिंगरौली। देवसर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेंद्र मेश्राम ने बरगवां मंडल में आयोजित सेवा पखवाड़ा 2025 की मंडल बैठक एवं कार्यशाला में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा, “सेवा ही संगठन, समर्पण ही संकल्प।”

विधायक मेश्राम ने बताया कि भाजपा हमेशा सेवा और समर्पण की भावना के साथ समाजहित और राष्ट्रहित के कार्य करती रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से गांधी जयंती तक प्रदेशभर में यह पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक सेवा और सहयोग पहुँचाना है।

सेवा पखवाड़ा के दौरान स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और जरूरतमंदों की मदद सहित कई जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विधायक मेश्राम ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पूरे मनोयोग और समर्पण से इस अभियान को सफल बनाएं।

Read News : Kandla News : स्पाइसजेट विमान का पहिया टेकऑफ के बाद गिरा, मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग; सभी यात्री सुरक्षित

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह, जिला मंत्री ध्रुव सिंह, नगर परिषद बरगवां की अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, जनपद सदस्य सरई रामधनी यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि भाजपा केवल राजनीति की पार्टी नहीं, बल्कि सेवा और संगठन के मूल्यों पर आधारित परिवार है।

Read News : Sharp statement : पूर्व CM दिग्विजय सिंह का उज्जैन में तीखा बयान – शिवराज सिंह के क्षेत्र में सड़क व आदिवासी मुद्दों पर नाकामी

विधायक ने कहा कि सेवा भावना से किए गए कार्य ही संगठन को मजबूत करते हैं और यही भाजपा की असली पहचान है। आगामी 15 दिनों तक कार्यकर्ता समाज में सेवा की मिसाल पेश करेंगे और “सेवा ही संगठन” की भावना को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *