Wednesday, April 29, 2026
34.1 C
Raipur

Sehore News : सीहोर में बनी पहली संपूर्ण फिल्म “व्हाट ए किस्मत” का जी5 पर वर्ल्ड प्रीमियर आज, दशहरा पर होगी रिलीज

Sehore News : सुनील शर्मा/ सीहोर : वरिष्ठ समाजसेवी अखलेश राय प्रोडक्शंस कृत फ़िल्म व्हाट ए किस्मत फ़िल्म का जी5 ओटीटी प्लेटफार्म पर वर्ल्ड प्रीमियर शो गुरुवार 2 अक्टूबर को दशहरा के दिन होने जा रहा है। यह जानकारी देते हुए फ़िल्म के निर्देशक मोहन आजाद ने बताया कि जी5 की ओर से इस संबंध में लिखित सूचना दे दी गई है।

 

Sehore News : गौरतलब है कि व्हाट ए किस्मत में मुंबई सहित सीहोर, भोपाल, शुजालपुर आदि स्थानों के प्रतिभावान कलाकारों के भी दिलचस्प किरदार हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म की कहानी सीहोर पर आधारित है। दर्शकों के भरपूर मनोरंजन के लिए इस फ़िल्म में सभी गुण मौजूद हैं। सभी कलाकारों ने फ़िल्म में अपने हिस्से का सर्वश्रेष्ठ परफार्मेंस दिया है।

 

Sehore News : इस फ़िल्म में मुख्य कलाकार युद्धवीर दहिया, मानसी सहगल, वैष्णवी पटवर्धन, पंकज कालरा, भावना बलसावर, टीकू तलसानिया, आनंद मिश्रा आदि सहित सीहोर की कलाकार रिया चौधरी, शैलेंद्र गोहिया, जीशान जाफरी, अभिषेक सक्सेना, अतुल द्विवेदी, गणेश शर्मा आदि के नाम उल्लेखनीय हैं। इस फ़िल्म के निर्माण में नगर के वरिष्ठ समाजसेवी अखलेश राय का प्रमुख योगदान रहा है। फ़िल्म व्हाट ए किस्मत की कहानी में बेरोजगारी, रुपया कमाने के सपने, लचर सिस्टम और उसकी कमजोरियां, थ्रिल, हास्य, रोमांच आदि बेहद सटीक तरीके से संजोया गया है। सबसे अधिक प्रभावित फ़िल्म के मुख्य किरदार चंदू के रूप में युध्दवीर दहिया ने किया है। उनकी मासूमियत, झुंझलाहट, दुख और खुशी का प्रजेंटेशन बेहद मौलिक नजर आता है।

 

Sehore News : एसपी के रूप में टिक्कू तलसानिया ने जिस मज़ाकिया अंदाज में हास्य परोसा है उसकी जितनी तारीफ की जाय कम है। डायरेक्टर और लेखक मोहन आज़ाद की क्षमता का लोहा समीक्षकों पहले ही मान लिया था। पूरी फिल्म गति के साथ चलती है। अब आगे क्या होगा यह जिज्ञासा फ़िल्म के अंत में ही समाप्त होती है।

Sehore News : सीहोर ही से जुड़े सहायक निर्देशक विक्रांत गोहिया की प्रतिभा और मेहनत की प्रशंसा भी मोहन आजाद कर चुके हैं। वह शैलेंद्र गोहिया के पुत्र हैं। एक चैनल की कैमरा पर्सन का किरदार रिया चौधरी ने जिस सहजता से निभाया है वह दर्शाता है कि उनमें अभिनय की अपार संभावनाएं हैं। आनंद मिश्रा रंगमंच के प्रतिष्ठित और अनुभवी कलाकार हैं जो भोपाल निवासी हैं। एक दिव्यांग बुजुर्ग के रूप में बिना संवाद अदायगी के उन्होंने अपनी अलग ही छाप छोड़ी है।

Sehore News : उम्मीद की जा रही है कि व्हाट ए किस्मत फ़िल्म की सफलता निश्चित रूप से सीहोर सहित मध्यप्रदेश के कलाकारों को फ़िल्म जगत में अवसर देने हेतु मील का पत्थर साबित होगी। सभी नगर वासी और जिले वासी इस फ़िल्म को अपना भरपूर प्यार देकर कलाकारों तथा पूरी टीम की हौसला अफजाई जरूर करें।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

M.P News : जनगणना से महिला आरक्षण तक! भोपाल में बड़े प्रशासनिक फैसले

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश में जनगणना, महिला सशक्तीकरण...

UAE ने OPEC छोड़ने का किया ऐलान! वैश्विक तेल बाजार में बढ़ी हलचल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव...

Related Articles

Popular Categories