Saturday, June 13, 2026
40.9 C
Raipur

M.P News : दमोह में दिल दहला देने वाली वारदात! नाबालिग की हत्या कर आरोपी ने खाया उसका ‘दिमाग’, पिया खून

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्यप्रदेश के दमोह जिले से एक बेहद चौंकाने वाली और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां देहात थाना क्षेत्र के समन्ना गांव के पास एक 16 वर्षीय नाबालिग की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने हथौड़े से हमला कर किशोर की हत्या कर दी। इसके बाद उसने ऐसी अमानवीय हरकत की, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हथौड़े से हमला कर की हत्या

जानकारी के अनुसार, नाबालिग किशोर भाई दूज पर अपनी बहन के पास समन्ना गांव आया था। आरोपी ने नाबालिग पर अचानक हमला कर दिया। उसने हथौड़े से कई वार कर किशोर को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

Read More : M.P News : अमेरिका-ईरान तनाव का असर: दुबई-मुंबई फ्लाइट का किराया 15 हजार से बढ़कर 1 लाख के पार

हत्या के बाद की अमानवीय हरकत

सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि हत्या के बाद आरोपी ने मृतक के साथ बेहद अमानवीय हरकत की। आरोप है कि उसने शव के सिर से मस्तिष्क निकालकर खाने और खून पीने जैसी घिनौनी हरकत की

इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि पुलिस इस वीडियो की भी जांच कर रही है।

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी की मानसिक स्थिति की भी जांच कराई जाएगी ताकि घटना के पीछे की असली वजह सामने आ सके।

पहले भी कर चुका है हत्या

प्राथमिक जानकारी में यह भी सामने आया है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है। बताया जा रहा है कि करीब 20 साल पहले उसने अपनी पत्नी की भी हत्या कर दी थी।इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है और हर पहलू से पड़ताल की जा रही है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Rajnandgaon Women Protest: पुलिसिया कार्रवाई महज 'दिखावा': बेल पर छूटते ही फिर सुलगती है भट्ठी..

Rajnandgaon Women Protest: पुलिसिया कार्रवाई महज 'दिखावा': बेल पर छूटते ही फिर सुलगती है भट्ठी..

Dantewada Aarti Sponge Company: आरती स्पंज कंपनी के फर्जीवाड़े पर मनीष कुंजाम ने खोला मोर्चा..

Dantewada Aarti Sponge Company: आरती स्पंज कंपनी के फर्जीवाड़े पर मनीष कुंजाम ने खोला मोर्चा..

Raigarh City Bus Service: करोड़ों की सिटी बसें बनीं कबाड़, 20 में से सिर्फ 4 बसें ही सड़कों पर"

Raigarh City Bus Service: करोड़ों की सिटी बसें बनीं कबाड़, 20 में से सिर्फ 4 बसें ही सड़कों पर"

Raipur Jaya Automobile fire: ऑटोमोबाइल शॉप में भीषण आग, 15 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां जुटीं

Raipur Jaya Automobile fire: ऑटोमोबाइल शॉप में भीषण आग, 15 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां जुटीं

Congress Protest: खाद-बीज की कमी पर रायपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल...

Congress Protest: खाद-बीज की कमी पर रायपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल...

CG Forest Fake Certificate:फर्जी दिव्यांग बनकर सरकारी नौकरी!, 5 साल की जांच के बाद भी कार्रवाई नहीं

CG Forest Fake Certificate:फर्जी दिव्यांग बनकर सरकारी नौकरी!, 5 साल की जांच के बाद भी कार्रवाई नहीं

Latest YouTube Shorts

छोटी सी टक्कर ने लिया बड़ा रूप, सड़क पर चला हाई वोल्टेज ड्रामा

छोटी सी टक्कर ने लिया बड़ा रूप, सड़क पर चला हाई वोल्टेज ड्रामा

370 वाली बिरयानी के बाद अब नया विवाद! मेडिकल छात्रा के बयान पर सोशल मीडिया में छिड़ी बहस

370 वाली बिरयानी के बाद अब नया विवाद! मेडिकल छात्रा के बयान पर सोशल मीडिया में छिड़ी बहस

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories