Tikamgarh : अवैध शराब पकड़ी, ग्रामीणों ने की पिटाई – ठेकेदारों की दबंगई उजागर

VIKASH KHALKHO

टीकमगढ़। जिले में आबकारी विभाग की कथित लापरवाही और ठेकेदारों की दबंगई ने शराब माफिया को गांव-गांव तक पैर पसारने का मौका दे दिया है। जिन गांवों में वैध दुकानें नहीं हैं, वहां अवैध रूप से शराब की पेटियां धड़ल्ले से पहुंचाई जा रही हैं। ऐसा ही एक मामला श्रीनगर गांव में सामने आया, जहां ग्रामीणों ने अवैध शराब पहुंचा रहे दो युवकों को रंगे हाथ पकड़ लिया।

घटना मबई से श्रीनगर गांव के बीच की है, जब देर रात शराब ठेकेदार के लोग अवैध शराब की पेटियों के साथ मोटरसाइकिल से पहुंचे। गांव वालों को भनक लगते ही उन्होंने रास्ते में उन्हें घेर लिया। भन्नू राय नामक युवक की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में गंभीर घायल युवक को जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद झांसी रेफर किया गया है।

Read More : BHOPAL : LIVE चमत्कार! – रावण दहन से पहले खुद भस्म हुआ रावण का पुतला

ग्रामीणों की सफाई – “नशे में गिरे, हमने सिर्फ पुलिस को सौंपा”

आज इस घटना को लेकर श्रीनगर गांव के लोगों ने एसडीओपी टीकमगढ़ को आवेदन दिया और कहा कि युवक खुद नशे में मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हुए थे। जब गांव वालों ने उन्हें उठाया, तो शराब की पेटियां सड़क पर बिखरी मिलीं। वे भागने लगे, तो उन्हें रोका गया और पुलिस को सौंप दिया गया। ग्रामीणों का दावा है कि उन्होंने किसी भी प्रकार की मारपीट नहीं की।

लेकिन वीडियो में सच कुछ और…

घटना से जुड़े वीडियो फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि ग्रामीणों ने युवक को घेर रखा है और कपड़े तक फाड़ दिए गए। इससे ग्रामीणों के दावे पर सवाल उठ रहे हैं।

गेंदा अहिरवार, ग्रामीण:

“ये रोज़ की बात हो गई है, गांव में अवैध शराब धड़ल्ले से बिक रही है। पुलिस कुछ नहीं करती।”

जगदीश, ग्रामीण:

“हमने किसी को नहीं मारा, वो खुद गिर गया था। हमारे गांव को बदनाम किया जा रहा है।”

राहुल कटरे, एसडीओपी टीकमगढ़:

“पूरा मामला संज्ञान में है, वीडियो फुटेज समेत अन्य साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।”

 सवालों के घेरे में प्रशासन

  • आबकारी विभाग और ठेकेदारों की मिलीभगत से कैसे चल रहा है यह गोरखधंधा?

  • जिन गांवों में शराब दुकान नहीं, वहां ठेकेदारों के गुर्गे कैसे पहुंचा रहे पेटियां?

  • और सबसे बड़ा सवाल – क्या दोषियों पर होगी कोई सख्त कार्रवाई, या मामला फिर दब जाएगा?

फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है, पर ग्रामीणों में आक्रोश और शराब माफिया की हिम्मत दोनों ही साफ नजर आ रही है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *