Wednesday, August 19, 2026
Home National आतंक फैलाने पाकिस्तान से आया इंडिया! बाल झड़ने से परेशान आतंकी पहुंचा...

आतंक फैलाने पाकिस्तान से आया इंडिया! बाल झड़ने से परेशान आतंकी पहुंचा हेयर ट्रांसप्लांट कराने, NIA भी हैरान

Pakistani Terrorist Hair Transplant Srinagar मामला सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां भी हैरान रह गई हैं। जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने और स्लीपर सेल नेटवर्क तैयार करने आए लश्कर-ए-तैयबा के एक प्रशिक्षित पाकिस्तानी आतंकी ने मिशन के दौरान श्रीनगर में हेयर ट्रांसप्लांट करा लिया।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मोहम्मद उस्मान जट्ट उर्फ “चीनी” पाकिस्तान के लाहौर का रहने वाला है और उसे घाटी में नेटवर्क मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

फर्जी दस्तावेज बनाकर भारत से भागने की थी तैयारी

NIA Terror Investigation में खुलासा हुआ कि आतंकी भारत में फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और बाद में पासपोर्ट बनवाने की योजना बना रहा था। एजेंसियों के मुताबिक उसका मकसद फर्जी पहचान के जरिए भारत से फरार होना था।पूछताछ में उसने बताया कि वह पंजाब और जम्मू तक कई स्थानों पर गया और लगातार अपनी पहचान बदलने की कोशिश करता रहा। जांच एजेंसियां अब उन लोगों की पहचान में जुटी हैं जिन्होंने उसे मदद पहुंचाई।

OGW नेटवर्क के जरिए मिला क्लिनिक तक पहुंचने का रास्ता

Kashmir OGW Network की जांच में सामने आया कि श्रीनगर में सक्रिय ओवर ग्राउंड वर्कर (OGW) नेटवर्क ने आतंकी को स्थानीय संपर्क उपलब्ध कराए। इन्हीं संपर्कों के जरिए उसकी मुलाकात एक दुकानदार से हुई जिसने खुद हेयर ट्रांसप्लांट कराया था।बताया जा रहा है कि दुकानदार की मदद से शहर के एक निजी क्लिनिक में उसका हेयर ट्रांसप्लांट कराया गया। प्रक्रिया के दौरान वह कई बार क्लिनिक में रुका भी था। अब एजेंसियां क्लिनिक और उससे जुड़े लोगों से भी पूछताछ कर रही हैं।

Read more : इंदौर में दर्दनाक हादसे में मां और दो मासूम बच्चों की मौत पढ़िए पूरी खबर…

कश्मीर पहुंचकर बदलने लगी आतंकी की सोच

Kashmir Ground Reality को लेकर भी आतंकी ने बड़ा खुलासा किया। उसने दावा किया कि पाकिस्तान के आतंकी कैंपों में कश्मीर की जो तस्वीर दिखाई गई थी, असल स्थिति उससे बिल्कुल अलग निकली।पूछताछ में उसने कहा कि घाटी में सामान्य जनजीवन देखकर उसकी सोच बदलने लगी थी। अधिकारियों के अनुसार यह बयान जांच का हिस्सा है और इसकी स्वतंत्र पुष्टि की जा रही है।

बाल झड़ने की समस्या से परेशान था आतंकी

जांच एजेंसियों के मुताबिक मोहम्मद उस्मान जट्ट लंबे समय से बाल झड़ने की समस्या से परेशान था। वह मानता था कि हेयर ट्रांसप्लांट जैसी सुविधा केवल विदेशों में उपलब्ध होती है, लेकिन श्रीनगर में इसके बारे में जानकारी मिलने के बाद उसने प्रक्रिया कराने का फैसला लिया।

Srinagar Hair Transplant Case अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए इसलिए भी अहम बन गया है क्योंकि इससे आतंकी नेटवर्क के स्थानीय सपोर्ट सिस्टम का बड़ा खुलासा हुआ है।

जम्मू से पंजाब तक छिपकर घूमता रहा आतंकी

जांच में सामने आया कि हेयर ट्रांसप्लांट के बाद आतंकी जम्मू पहुंचा और वहां से पंजाब के मालेरकोटला तक गया। इस दौरान वह लगातार संपर्क बदलता रहा।एजेंसियों के मुताबिक पंजाब में रहते हुए वह विदेशी वेब सीरीज और तुर्की धारावाहिक देखता था तथा अंग्रेजी सीखने की कोशिश कर रहा था ताकि नई पहचान के साथ विदेश भाग सके।

NIA जांच में सामने आए कई बड़े सुराग

Lashkar Sleeper Cell India मामले में NIA को कई अहम सुराग मिले हैं। आतंकी की निशानदेही पर श्रीनगर और उत्तर कश्मीर में सक्रिय कई संदिग्ध ठिकानों और संपर्कों की जानकारी जुटाई गई है।अधिकारियों का कहना है कि यह मामला सिर्फ एक आतंकी की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके जरिए घाटी में सक्रिय बड़े नेटवर्क की परतें खुल सकती हैं। जांच एजेंसियां अब पूरे मॉड्यूल की कड़ियां जोड़ने में जुटी हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here