CG NEWS: रायपुर पहुंच रहीं मितानिनों को पुलिस ने रोका, विरोध में किया नेशनल हाईवे जाम, संघ अध्यक्ष बोलीं – सरकार दबाव बना रही, स्वास्थ्य मंत्री ने दी प्रतिक्रिया

0
187

CG NEWS: गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में प्रदेश स्वास्थ्य मितानिन संघ और प्रशिक्षक कल्याण संघ आज राज्यव्यापी हड़ताल पर हैं। मितानिन कार्यकर्ता 7 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। वे केंद्र सरकार की ‘गारंटी योजना’ और 2023 के विधानसभा चुनाव में किए गए वादों को पूरा करने की मांग कर रहे हैं।

CG NEWS: गुरुवार को राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री निवास घेराव की योजना को लेकर प्रदेशभर से मितानिनें रायपुर की ओर रवाना हुई थीं, लेकिन रास्ते में कई जगह प्रशासन ने उन्हें रोक दिया। गरियाबंद में रोके जाने पर नाराज मितानिनों ने नेशनल हाईवे 130 पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात ठप हो गया। इसी तरह की घटनाएं अन्य जिलों से भी सामने आ रही हैं।

CG NEWS: मितानिन संघ की अध्यक्ष सरोज सेंगर ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार मितानिनों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि आंदोलन के चलते रातभर से विभिन्न जिलों में मितानिनों को रोका जा रहा है, वाहनों के चालान काटे जा रहे हैं और उन्हें राजधानी पहुंचने नहीं दिया जा रहा।

CG NEWS: सरोज सेंगर ने कहा कि संघ की तीन प्रमुख मांगें हैं – एनएचएम के स्वीकृत पदों पर एनजीओ के माध्यम से ठेका प्रथा को समाप्त करना, मितानिन कार्यक्रम के सभी कार्यकर्ताओं का राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में संविलियन और 50 प्रतिशत वेतन वृद्धि। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी बात राजधानी में नहीं सुनी जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

CG NEWS: संघ के अनुसार, इस आंदोलन में 72 हजार मितानिन, 3250 प्रशिक्षक, 280 हेल्प डेस्क फैसिलिटेटर और 292 ब्लॉक कोऑर्डिनेटर शामिल हैं। इधर, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मितानिनों की हड़ताल पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मितानिनों की दो प्रमुख मांगें हैं, जिनमें से एक को सरकार पूरा नहीं कर सकती। हालांकि कांग्रेस के घोषणा पत्र में की गई 50 प्रतिशत वेतन वृद्धि की बात को जल्द लागू किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार उनकी मांगों को लेकर विचार कर रही है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here