Tuesday, September 22, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : छत्तीसगढ़ में टला बड़ा रेल हादसा: चलती ट्रेन के...

CG NEWS : छत्तीसगढ़ में टला बड़ा रेल हादसा: चलती ट्रेन के पहियों के नीचे फंसा लोहे का एंगल, लोको पायलट की सूझबूझ से बचीं सैकड़ों जानें

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : कोरबा-चांपा रेलमार्ग पर आज एक बड़ी रेल दुर्घटना टल गई। मड़वारानी स्टेशन के पास चलती छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के पहियों के नीचे एक भारी लोहे का एंगल फंस गया, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन में बैठे लोगों ने जोरदार आवाज और झटके महसूस किए। हालांकि, लोको पायलट ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

 

CG NEWS : जांच में पता चला कि पटरियों के बीच एक बड़ा लोहे का एंगल फंसा हुआ था, जो ट्रेन के दोनों पहियों के बीच फंस गया था। थोड़ी सी देरी होती तो ट्रेन पटरी से उतर सकती थी।

CG NEWS : घटना वाले ट्रैक के पास एक फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा था। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि निर्माण कार्य के दौरान लापरवाही से यह एंगल ट्रैक पर गिर गया होगा। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और ट्रैक की जांच की।

CG NEWS : कोरबा एआरएम उत्कर्ष गौरव ने बताया कि ट्रैक पर आई तकनीकी समस्या को तुरंत ठीक कर लिया गया है और किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ। इसके बाद ट्रेन को सुरक्षित रवाना कर दिया गया।

CG NEWS : लोको पायलट की तत्परता और सूझबूझ से जहां एक बड़ा हादसा टल गया, वहीं इस घटना ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था और निर्माण कार्यों के दौरान बरती जा रही लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here