HomeMadhya PradeshMP News : बुरहानपुर में त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर सख्ती, खाद्य...

MP News : बुरहानपुर में त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर सख्ती, खाद्य नमूने भोपाल लैब भेजे गए

Date:

Related stories

बुरहानपुर। त्योहारों के मद्देनज़र जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट रोकने के लिए व्यापक अभियान शुरू कर दिया है। कलेक्टर हर्ष सिंह के निर्देश पर दुकानों की सघन जांच की जा रही है और संदेहास्पद खाद्य पदार्थों के नमूने भोपाल स्थित राज्य खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजे गए हैं। नमूनों के अमानक पाए जाने पर संबंधित व्यापारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Read More : CG NEWS : छत्तीसगढ़ में टला बड़ा रेल हादसा: चलती ट्रेन के पहियों के नीचे फंसा लोहे का एंगल, लोको पायलट की सूझबूझ से बचीं सैकड़ों जानें

इस अभियान के तहत फूड इंस्पेक्टर कमलेश डावर ने जिले के विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य सामग्री के नमूने लिए।

  • विशाल मेगा मार्ट से मखाने,

  • लक्ष्मी किराना मंडी से डालडा घी और गुलाब जामुन,

  • सरस्वती डेयरी से मावा और पनीर,

  • संपूर्ण इंटरप्राइजेज और गुरु ट्रेडर्स से चना दाल, बेसन और गुलाब जामुन के नमूने संग्रहित किए गए।

Read More : Breaking News : जबलपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, छिंदवाड़ा बच्चों की मौत पर जताई संवेदना

फूड इंस्पेक्टर डावर ने बताया कि अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जिला वासियों को शुद्ध, सुरक्षित और गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री प्राप्त हो, विशेषकर ऐसे समय में जब बाजारों में खपत बढ़ जाती है और मिलावट की संभावनाएं बढ़ती हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि नियमित निगरानी और सैंपलिंग से मिलावटखोरों पर लगाम कसने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे आमजन को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि यदि वे किसी भी खाद्य सामग्री में गड़बड़ी या मिलावट की आशंका महसूस करें तो तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचित करें।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here