Jasmine Sandlas Engagement: जैस्मिन सैंडलस सगाई की खबर ने उनके फैंस को खुश कर दिया है। पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने 11 जुलाई को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित अपने लाइव कॉन्सर्ट के दौरान सगाई का ऐलान किया। हजारों दर्शकों के सामने उन्होंने पहली बार अपने मंगेतर को स्टेज पर बुलाया और इस खास पल को सभी के साथ साझा किया।





