CG NEWS: इंदौर में छत्तीसगढ़ के मजदूर की हत्या, पत्नी ने सीएम विष्णुदेव साय से लगाई मदद की गुहार

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS: जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के सक्ती क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवरघटा (थाना हसौद) निवासी भोजराम नारंगे की मध्यप्रदेश के इंदौर में हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। वे मजदूरी के सिलसिले में इंदौर गए हुए थे। घटना इंदौर के लक्ष्मी नगर स्थित भागीरथ पोरा क्षेत्र की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही गांव और परिजनों में शोक का माहौल है।

CG NEWS: परिजनों के अनुसार भोजराम अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए कुछ समय पहले इंदौर गए थे। परिवार में उनकी पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। वे नियमित रूप से घर खर्च के लिए पैसे भेजते थे। अचानक हत्या की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

CG NEWS: घटना की जानकारी मिलने पर जैजैपुर के पूर्व विधायक Nirmal Sinha ने परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मृतक की पत्नी की फोन पर मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai से बात कराई। बातचीत के दौरान पत्नी ने आर्थिक सहायता और न्याय की मांग की, बताते हुए कहा कि उनके पति रोजी-रोटी कमाने बाहर गए थे और अब परिवार बेसहारा हो गया है।

CG NEWS: मुख्यमंत्री ने हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश देने की बात कही है। उधर इंदौर पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजन शव को गृहग्राम लाने की तैयारी में जुटे हैं।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *