MUNGELI NEWS: मुंगेली में सादगी से मना राहुल गांधी का जन्मदिन, रक्तदान, वृक्षारोपण और संगोष्ठी का आयोजन”

Sanjay Sahu
MUNGELI NEWS

MUNGELI NEWS: मुंगेली : युवाओं के प्रेणना श्रोत अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी का जन्मदिन जिला कांग्रेस कमेटी एवं युवा कांग्रेस द्वारा सादगी से मनाया गया। इस दौरान जिले मे कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया,, जिसमे रक्तदान,वृक्षारोपण,फल वितरण सहित संगोष्ठी का आयोजन किया गया. आयोजित संगोष्ठी में संविधान न्याययात्रा, शिक्षको का युक्तियुक्त करण, जाति जग जनगणना समाजिक न्याय संवाद सहित अन्य स्थानीय मुद्दो को लेकर आगामी रणनीति पर चर्चा की गईं ।

 

MUNGELI NEWS: इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय मे सर्वप्रथम रक्तदान आयोजित किया गया, जिसमे जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा, संगठन महामंत्री संजय यादव, उपाध्यक्ष अभिलाष सिंह, सूर्यपाल गर्ग, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजेश छैदहिया, पूर्व पार्षद श्रीनिवास ठाकुर, सहित अन्य कार्यकर्ताओ ने रक्तदान किया,, उसके उपरात कांग्रेस भवन मे संगोष्ठी रखी गईं, जिसमें सविधान बचाओ न्याय यात्रा, जाति जनगणना सहित अन्य विषयो पर चर्चा की गईं. कार्यक्रम उपरांत जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने पत्रकारो से रूबरू होते हुए कहा कि हमारे नेता अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी का जन्मदिन सादगी पूर्ण ढंग से मनाया गया । जिसके उपलक्ष्य पर कई कार्यक्रम आयोजित किये गए, साथ ही फल एवं छाता का वितरण किया गया। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा चलाये जा रहे छत्तीसगढ़ के ड्रीम प्रोजेक्ट गौठान मे फलदार वृक्ष रोपित किये गए। जिलाध्यक्ष ने बताया कि कांग्रेस के जाबाज कार्यकर्ताओ द्वारा रक्तदान किया गया है।

MUNGELI NEWS: जो भविष्य मे जरूरत मंद लोगो के काम आएगा। इस अवसर पर घनश्याम वर्मा, थानेश्वर साहू, आत्मा सिंह क्षत्रिय,श्याम जायसवाल,चुरावन मंगेशकर, दिलीप बंजारा, संजय यादव, रोहित शुक्ला, मकबूल खान अभिलाष सिंह, राजेश छैदहिया, सागर सोलंकी, नवनीत शुक्ला, राम चंद्र साहू, जलेश यादव, उत्तर कुमार अनंत, उर्मिला यादव,जागेश्वरी वर्मा,मंजू शर्मा,अनीता विश्वकर्मा,बिंदु यादव,निधि पौराणिक, राम कुमार साहू, कृष्ण कुमार सोनी, कमलेश्वर जोशी,शत्रुहन सोनकर, आनंद सोनी, महेन्द्र यादव, विनय यादव, कमलेश्वर जोशी, शेखर बघेल, आयुष सिंह श्रीनेत, राजेन्द्रप्रसाद यादव, कामता प्रसाद जांगडे, मुकेश वैष्णव, सूर्यपाल गर्ग,नानू ठाकुर,अभिलाष, आरिफ खोखर, प्रिंशु दुबे,मनीष साहू,हेमंत मानिक पुरी, मंजीत रात्रे, योगेश्वर िंसह, अजय यादव, विजय पाटले,शोभा साहू, राजेश कुमार, सुरेन्द्र पात्रे सहित बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *