MP NEWS ; ऑनलाइन रखी नौकरानी ने बुजुर्ग से की 3 लाख की चोरी, अलमारी से नगदी लेकर फरार

0
94
MP NEWS
MP NEWS

MP NEWS ; किशोर नाथ राजगुरु /शाजापुर एमपी : शाजापुर जिले के शुजालपुर शहर के शीतला नगर निवासी एक बुजुर्ग के साथ घरेलू नौकरानी ने विश्वासघात कर 3 लाख रुपये की चोरी कर ली। पीड़ित रमेश उपमन गिल पंजाबी (उम्र 70 वर्ष) ने शुजालपुर सिटी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उन्होंने ऑनलाइन संपर्क के जरिए “नीलम मेड सर्विस सेंटर” नई दिल्ली से एक महिला घरेलू सहायिका को बुलवाया था।

MP NEWS ; नीलम मेड सर्विस सेंटर का रजिस्ट्रेशन और उसका मोबाइल नंबर भी पुलिस को पीड़ित ने दिया है। पीड़ित द्वारा बताई गई जानकारी के अनुसार, इस सेवा के तहत अनिता नामक महिला को 8 जून 2025 को शुजालपुर भेजा गया। नौकरानी की सैलरी 8000 रुपये प्रतिमाह तय की गई थी। उसे एडवांस के तौर पर 40,000 रुपये फोन पे नंबर पर ट्रांसफर किए गए थे, और 4000 रुपये नगद दिए गए थे।

MP NEWS ; मेड रखने की सूचना भी थाना शुजालपुर सिटी को दी गई थी।अनिता (पिता श्याम बिहारी, उम्र 38 वर्ष, निवासी बी-198, चंदन विहार, नांगलोई, पश्चिमी दिल्ली, 13 जून की रात छत पर बने कमरे में सोने गई थी। लेकिन 14 जून की सुबह जब वह नीचे काम करने नहीं आई, तो उसकी खोजबीन की गई। वह घर में नहीं मिली और उसका मोबाइल फोन भी बंद मिला।

MP NEWS ; इसके बाद जब रमेश गिल ने अपने कमरे की अलमारी की जांच की, तो उसमें रखे 3 लाख रुपये गायब मिले। फरियादी का आरोप है कि नौकरानी अनिता अलमारी से नगद 3 लाख रुपये चोरी करके फरार हो गई। सूचना मिलते ही उनका बेटा कुणाल उज्जैन से पहुंचा और दोनों ने मिलकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच प्रारंभ कर दी गई है। फिलहाल फरार नौकरानी की तलाश जारी है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here