MP News : उज्जैन : सिंहस्थ के लिए जमीन अधिग्रहण के खिलाफ किसानों का हल्ला बोल

0
129

उज्जैन। सिंहस्थ आयोजन के लिए जमीन अधिग्रहण योजना का विरोध करते हुए भारतीय किसान संघ के बैनर तले हजारों किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ सड़कों पर उतर आए। करीब 10,000 किसानों ने अपनी 16 सूत्रीय मांगों को लेकर आगर रोड स्थित सामाजिक न्याय परिसर से रैली शुरू कर कलेक्टर कार्यालय तक मार्च किया और ज्ञापन सौंपा।

किसानों का कहना है कि सरकार जल्दबाजी में स्थायी निर्माण के लिए उनकी जमीन लेना चाहती है, जबकि सिंहस्थ के लिए अस्थायी व्यवस्थाएं पर्याप्त हैं। उनकी मांग है कि वे अपनी जमीन 11 साल तक उपयोग कर सकें और केवल सिंहस्थ के एक साल के लिए जमीन उपलब्ध कराएं।

Read News : CG News : बोरगांव फुटबॉल टूर्नामेंट : वीर गुंडाधुर क्लब बनियागांव ने पेनल्टी शूटआउट में जीता खिताब, वन बोरगांव उपविजेता

किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो वे गांवों से दूध और सब्जी की आपूर्ति बंद कर देंगे।

Share The News
Previous articleMP News : जबलपुर रेलवे स्टेशन पर पकड़ी गई प्रतिबंधित थाईलैंड मांगुर की मछली
Next articleIllegal betting apps : अवैध बेटिंग ऐप 1xBet केस में ED का शिकंजा – युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा और सोनू सूद को समन
Vikash Khalkho
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here