Indore Bike Fire: इंदौर में बाइक स्टार्ट नहीं हुई तो युवक ने गुस्से में अपनी ही मोटरसाइकिल को लगाई आग, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Indore Bike Fire: इंदौर। इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में गुस्से में एक युवक द्वारा अपनी ही बाइक में आग लगाने का मामला सामने आया है। बाइक स्टार्ट नहीं होने से नाराज युवक ने पेट्रोल पाइप निकालकर मोटरसाइकिल में आग लगा दी। देखते ही देखते बाइक धू-धू कर जलने लगी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।घटना परदेशीपुरा थाना क्षेत्र स्थित मालवा मिल शराब दुकान के सामने की बताई जा रही है।

गुस्से में उठाया खतरनाक कदम

Indore Bike Fire: जानकारी के अनुसार युवक की पहचान अनिल बामने के रूप में हुई है। उसकी बाइक स्टार्ट नहीं हो रही थी, जिससे वह इतना नाराज हो गया कि उसने बाइक की पेट्रोल पाइप निकालकर उसमें आग लगा दी। कुछ ही पलों में आग ने पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।

READ MORE: Indore School Mess: इंदौर में स्कूल मेस और कैंटीनों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस संचालित मेस कराई बंद

राहगीरों ने पुलिस को दी सूचना

Indore Bike Fire: सार्वजनिक स्थान पर बाइक में आग लगते ही वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही परदेशीपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

आरोपी हिरासत में, एफआईआर दर्ज

Indore Bike Fire: पुलिस ने आरोपी अनिल बामने को मौके से हिरासत में ले लिया। सार्वजनिक स्थान पर आगजनी कर लोगों की सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

READ MORE: Gwalior Murder Case: ग्वालियर में दोस्त की पत्नी को भगाकर ले जाने की रंजिश में युवक की हत्या, शव नदी में फेंका; दो आरोपी हिरासत में

मामले की जांच जारी

Indore Bike Fire: परदेशीपुरा थाना पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories