Bijapur : माटवाड़ा–कुटरू रोड पर नक्सलियों का IED ब्लास्ट, DRG का एक जवान घायल

0
125

Bijapur News : बीजापुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में गुरुवार को माटवाड़ा–कुटरू मार्ग पर नक्सलियों द्वारा किए गए IED धमाके में जिला रिज़र्व गार्ड (DRG) का एक जवान घायल हो गया। घटना उस समय हुई जब सुरक्षाबलों की टीम नक्सलियों की तलाश के बाद सर्च ऑपरेशन से लौट रही थी।

Read More : Sehore News : सीहोर के पाटन गांव के तालाब में मिला युवक का शव, मौत का कारण अज्ञात

घायल जवान को तुरंत दंतेवाड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

सूत्रों के अनुसार, नक्सली पहले से घात लगाकर बैठे थे और सर्चिंग पार्टी की वापसी के दौरान धमाका किया गया। हाल के दिनों में इसी क्षेत्र में कई बार IED ब्लास्ट की घटनाएं हो चुकी हैं। कुछ दिन पहले तिमापुर–मुरदंडा रोड पर हुए IED विस्फोट में CRPF की 229वीं बटालियन के दो जवान घायल हुए थे।

Read More : Strict Reprimand : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शिक्षा विभाग पर जताई कड़ी नाराजगी, बिना मान्यता स्कूलों और बच्चों से ट्रांसफार्मर लगवाने पर फटकार

धमाके के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है ताकि हमलावरों का पता लगाया जा सके और आगे ऐसे हमलों को रोका जा सके।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here