Friday, September 25, 2026
Home National मायावती की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शॉर्ट सर्किट! आग लगने से हुआ...

मायावती की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शॉर्ट सर्किट! आग लगने से हुआ धुआं-धुआं, BSP दफ्तर में बवाल, देखें Video

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती के जन्मदिन पर गुरुवार को लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बड़ा हड़कंप मच गया। जिस इमारत में प्रेस कॉन्फ्रेंस चल रही थी, उसी के फॉल्स सीलिंग में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। आग लगते ही पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

सुरक्षाकर्मियों ने संभाली स्थिति

घटना के वक्त मायावती खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल में मौजूद थीं। हालात को देखते हुए सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला। आग बुझाने के लिए मौके पर ही फायर एक्सटिंग्विशर का इस्तेमाल किया गया, जिससे स्थिति पर जल्दी काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई। जिस इमारत में आग लगी, वह बसपा का मुख्यालय बताया जा रहा है।

2027 चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान

हादसे से पहले और बाद में मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजनीतिक संदेश भी साफ किया। उन्होंने कहा कि बसपा 2027 का विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी, साथ ही सभी छोटे-बड़े चुनावों में भी पार्टी अकेले ही मैदान में उतरेगी। मायावती ने दावा किया कि 2027 में बसपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

Read More : Singrauli Child Labour Case : विकास के दावों के बीच भूख का संघर्ष: मजदूरी कर रहा आदिवासी बच्चा, सिंगरौली प्रशासन से मदद की गुहार

 गठबंधन पर रखी शर्त

मायावती ने गठबंधन को लेकर स्पष्ट किया कि केवल उसी स्थिति में गठबंधन होगा, जब कोई पार्टी अगड़ी जातियों के वोट बसपा में ट्रांसफर करने की क्षमता रखे। अन्यथा पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी।

सपा पर साधा निशाना

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मायावती ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि सपा शासन में माफिया और गुंडों का बोलबाला रहा। उन्होंने दावा किया कि दलितों और मुस्लिम समाज को सपा राज में सबसे ज्यादा उपेक्षा झेलनी पड़ी, जबकि बसपा शासन में कानून-व्यवस्था मजबूत रही।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here