Heavy Rain : महाराष्ट्र में बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए फडणवीस ने पीएम मोदी से की आर्थिक मदद की अपील

VIKASH KHALKHO

मुंबई/नई दिल्ली। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और राज्य में हाल ही में हुई भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित किसानों की आर्थिक मदद की मांग की। फडणवीस ने प्रधानमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा और महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र, विशेषकर बीड और अन्य जिलों में फसलों और आवासीय संपत्तियों को हुए बड़े पैमाने पर नुकसान के बारे में जानकारी दी।

फडणवीस ने मीडिया से कहा, “प्रधानमंत्री ने राज्य सरकार से इस संबंध में प्रस्ताव भेजने को कहा है। भाजपा के घोषणापत्र में किसानों की कर्जमाफी का आश्वासन दिया गया है और सरकार इसे और प्रभावी बनाने पर ध्यान दे रही है।”

CM फडणवीस ने पीएम मोदी से मांगी मदद, बारिश से महाराष्ट्र में हुई है तबाही |  Navbharat Liveउन्होंने आगे कहा, “घोषणापत्र में दिए गए कर्जमाफी के आश्वासन को हम निश्चित रूप से पूरा करेंगे। इस पर निर्णय लेने के लिए एक समिति गठित की गई है। कर्जमाफी बार-बार नहीं की जा सकती, इसलिए इसे और प्रभावी बनाने के तरीके पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। खरीफ फसल के लिए लिए गए ऋण को अगले वर्ष चुकाना होगा, लेकिन किसानों की तत्काल जरूरतों के मद्देनज़र मदद उनके खातों में पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।”

Read More : CG ACCIDENT :डोंगरगढ़ में दर्दनाक हादसा: पिकअप और बाइक की टक्कर में मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर लौट रहे दो युवकों की मौत

अजित पवार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा

इससे पहले गुरुवार को महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने बीड जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केंद्र से सहायता मांगेगी। पवार ने बताया कि सरकार उन मामलों में मदद करेगी जहां बाढ़ के कारण कृषि भूमि पूरी तरह नष्ट हो गई है और जलाशयों से कीचड़ बहने के कारण किसानों के कुएं भी प्रभावित हुए हैं।

Read More : CG News : राष्ट्रीय स्तर पर राजनांदगांव की जल शक्ति : जनभागीदारी से जल संचय में टॉप-3 जिलों में शामिल, 2 करोड़ रूपए का पुरस्कार

उन्होंने यह भी कहा कि प्रभावित किसानों के लिए तत्काल राहत प्रदान करना प्राथमिकता होगी, ताकि उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो और बाढ़ के प्रभाव को कम किया जा सके।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *