Wednesday, August 19, 2026
Home International Dead or Alive : पाकिस्तान में बवाल! इमरान खान जिंदा हैं या...

Dead or Alive : पाकिस्तान में बवाल! इमरान खान जिंदा हैं या नहीं? सरकार की चुप्पी से बढ़ी बेचैनी

imran khan
इमरान खान की बहनों को मिली मुलाकात की अनुमति

नई दिल्ली : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर एक बार फिर राजनीतिक भूचाल आ गया है। रावलपिंडी की आदियाला जेल में बंद इमरान खान की हत्या की अफवाहें इस कदर फैल गई हैं कि इस्लामाबाद से लेकर काबुल तक माहौल तनावपूर्ण हो गया है। इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के समर्थक बड़ी संख्या में जेल की तरफ कूच करने लगे हैं, जिसके बाद पाकिस्तान की आतंक निरोधी एजेंसी (ATC) ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

इमरान खान वर्ष 2023 से भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार होने के बाद जेल में बंद हैं। उनकी पत्नी बुशरा बीबी भी इसी जेल में सजा काट रही हैं। बीते दिनों इमरान ने आरोप लगाया था कि जेल में उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है और अगर उन्हें कुछ हुआ तो इसकी जिम्मेदारी सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर की होगी।

Read More : MP Crime : थाईलैंड फरारी की खबरों के बीच मोनिश खान ने क्राइम ब्रांच में दी हाज़िरी, ड्रग्स केस में खुद को बताया बेगुनाह

प्रदर्शन के बाद बढ़ा शक
25 नवंबर को आदियाला जेल के बाहर PTI समर्थकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में इमरान खान की बहन आलिमा खान भी शामिल रहीं। उन्होंने खुलासा किया कि पिछले तीन हफ्तों से परिवार को इमरान से मिलने नहीं दिया जा रहा है। हर आवेदन को रिजेक्ट कर दिया गया है, जिससे उनके समर्थकों में रोष बढ़ गया है।

इमरान की मौत की खबर कैसे फैली?
अफगानिस्तान टाइम्स नाम के मीडिया आउटलेट ने दावा किया कि “विश्वसनीय सूत्रों” के मुताबिक इमरान खान की मौत हो चुकी है। यह खबर देखते ही देखते पूरे सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई। पाकिस्तान सरकार, जेल प्रशासन और सेना—किसी ने भी इस खबर का खंडन नहीं किया, जिससे शक और गहरा गया।

डॉन के वरिष्ठ पत्रकार इफ्तीखार का दावा है कि पिछले सात दिनों से जेल के अंदर इमरान को किसी ने नहीं देखा, न डॉक्टर और न वकील उनसे मिल पाए हैं। इसी वजह से यह अफवाह और ज्यादा मजबूत हो गई कि जेल प्रशासन कुछ छुपा रहा है।

Read More : International Crimes Tribunal : मौत की सजा के बाद शेख हसीना के सामने अब सिर्फ दो रास्ते; राजनीतिक भविष्य अधर में

जेल को घेरने के आदेश
पाकिस्तान की ATC ने रावलपिंडी में सुरक्षा चक्र को और कड़ा कर दिया है। एटीसी के निर्देशों के बाद हालात और संदिग्ध लगने लगे हैं। PTI नेताओं ने कहा है कि पिछले दो हफ्तों से इमरान से संपर्क नहीं हो पाया है और पार्टी के शीर्ष नेता बेहद चिंतित हैं।कुल मिलाकर देखा जाए तो, इमरान खान की स्थिति को लेकर सरकार की चुप्पी, मुलाकातों पर रोक और सुरक्षा बढ़ाने से पूरे पाकिस्तान में असमंजस का माहौल बन गया है।

(‘निशानेबाज’ इमरान खान की मौत की पुष्टि नहीं करता है.)

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here