raipur police News: नशे के खिलाफ रायपुर से बाइक रैली रवाना, DGP अरुण देव गौतम ने दिखाई हरी झंडी; 31 अक्टूबर को गुजरात में होगा समापन

Sanjay Sahu

raipur police News: रायपुर। नशे के खिलाफ जागरूकता और राष्ट्रीय एकता का संदेश लेकर निकली ‘राष्ट्रीय मोटर साइकिल रैली-2026’ रविवार को रायपुर से अगले पड़ाव के लिए रवाना हुई। पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित फ्लैग ऑफ सेरेमनी में छत्तीसगढ़ पुलिस के महानिदेशक अरुण देव गौतम ने रैली को हरी झंडी दिखाई। ‘FIGHT AGAINST DRUGS’ थीम पर आयोजित इस राष्ट्रव्यापी अभियान का उद्देश्य लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और नशामुक्त भारत का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।

raipur police News: यह रैली केंद्रीय गृह मंत्रालय के तत्वावधान में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित की जा रही है। इसका समापन 31 अक्टूबर 2026 को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) में होगा।

raipur police News: पुलिस परेड ग्राउंड में हुआ भव्य फ्लैग ऑफ समारोह

18 अक्टूबर को सुबह 11:30 बजे आयोजित कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अमित कुमार विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में रायपुर पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला सहित पुलिस कमिश्नरेट के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

इस दौरान DGP अरुण देव गौतम ने नशे के दुष्प्रभावों से दूर रहने की अपील करते हुए अभियान में शामिल बाइक रैली के सदस्यों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने 31 अक्टूबर को गुजरात के एकता नगर में होने वाले समापन समारोह के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

अगले तीन साल में नशामुक्त भारत का लक्ष्य

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अमित कुमार ने अपने संबोधन में नशामुक्त भारत के लक्ष्य को महत्वपूर्ण बताते हुए जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत पर जोर दिया। वहीं, पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला ने रैली के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए ओडिशा और छत्तीसगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम को आगामी यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने युवाओं से नशे की लत से दूर रहने और समाज में जागरूक नागरिक की भूमिका निभाने का आह्वान किया।

ओडिशा से रायपुर पहुंची रैली, अब कबीरधाम होते हुए जाएगी मध्य प्रदेश

राष्ट्रीय मोटर साइकिल रैली 14 अक्टूबर से शुरू हुई है। इसके तहत कुल 2,245 किलोमीटर की यात्रा तय करने का कार्यक्रम है। राष्ट्रव्यापी अभियान को उत्तर, मध्य, दक्षिण और उत्तर-पूर्व सहित चार जोन में विभाजित किया गया है, जिसमें विभिन्न राज्यों की पुलिस, केंद्रीय अर्धसैनिक बल और केंद्रीय पुलिस संगठनों की भागीदारी है।

मध्य जोन की रैली ओडिशा के भुवनेश्वर से शुरू होकर महासमुंद के रास्ते 16 अक्टूबर को रायपुर पहुंची थी। रायपुर के मरीन ड्राइव, तेलीबांधा में पुलिस अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और कॉलेज के विद्यार्थियों ने रैली का स्वागत किया। इसके बाद 17 अक्टूबर को ओडिशा और छत्तीसगढ़ पुलिस की बाइक रैली टीमों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

रायपुर से रवाना होने के बाद रैली बलौदाबाजार-भाटापारा और बेमेतरा होते हुए कबीरधाम पहुंचेगी। इसके बाद यह मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी और जबलपुर, भोपाल तथा इंदौर से होते हुए गुजरात के एकता नगर पहुंचेगी।

नशामुक्त समाज और राष्ट्रीय एकता का संदेश

raipur police News: इस अभियान का उद्देश्य केवल नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाना ही नहीं, बल्कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत करना भी है। रैली के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने, समाज में जागरूकता बढ़ाने और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया जा रहा है। 31 अक्टूबर को गुजरात के एकता नगर में रैली का समापन होगा, जहां सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाएगा।

 

Share The News
Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *