Jabalpur News :तहसीलदार की मौजूदगी में प्राइवेट कर्मचारी सरकारी दस्तावेज खंगालता पकड़ा गया, वीडियो वायरल

0
138
Jabalpur News
Jabalpur News

Jabalpur News :जबलपुर: जबलपुर के गोरखपुर तहसील कार्यालय अंतर्गत प्रभारी नायब तहसीलदार राजेश मिश्रा की कोर्ट का एक वीडियो वायरल हो रहा है…वायरल वीडियो में दिख रहा शख्स तहसीलदार का प्राइवेट कर्मचारी बताया जा रहा है…जो कि अधिकारी की मौजूदगी में कार्यालय में दस्तावेजों को देख रहा है प्रभारी तहसीलदार की अनियमिताओ को लेकर कई शिकायतें पहिले भी प्राप्त हुई है प्रभारी नायब तहसीलदार राजेश मिश्रा पर निजी कर्मी रख कर गोपनीय दस्तावेजों का रखरखाव एवं शासकीय कार्य कराए जाने का आरोप है जिससे पूरी तहसील कार्यालय में असंतोष व्याप्त था.

 

Jabalpur News :जिसकी शिकायत कलेक्टर जबलपुर को आज मीडिया कर्मियों द्वारा की गई जिसका एक वीडियो भी बनाया गया है जिसमें अजय शर्मा नाम के व्यक्ति द्वारा तहसील न्यायालय में नायब तहसीलदार की मौजूदगी में सरकारी दस्तावेजों की खोजबीन करते हुए दिखाया गया है तहसील कार्यालय के कर्मियों एवं वहां पर आने वाले आमजन द्वारा जिनके केसों को राजेश मिश्रा द्वारा सालों से रोका गया था.

 

Jabalpur News : उनमें असंतोष व्याप्त है वहीं यह मुद्दा निजी व्यक्ति से शासकीय दस्तावेजों का रखरखाव करने से और भी गर्मा गया है जिसमें दस्तावेजों में हेर फेर होने की आशंका भी जताई जा सकती है….वही इस मामले में जबलपुर कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना का कहना है कि पर ऐसी शिकायत अगर आएगी कि किसी के द्वारा अगर इल्लीगल काम किया जा रहा है तो हम निश्चित ही उस पर कड़ी कार्रवाई करेंगे….

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here