Gwalior News : 1.75 करोड़ की लग्जरी डिफेंडर कार में पकड़ाया हथियारों का जखीरा…

Parivesh
Gwalior News

Gwalior News : ग्वालियर। ग्वालियर में पुलिस की चेकिंग के दौरान एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सिरोल और झांसी रोड पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक ₹1.75 करोड़ की कीमत वाली लग्जरी ‘डिफेंडर’ कार से अवैध हथियारों का जखीरा जब्त किया है।

READ MORE : Bijapur Naxalite attack : घर में घुसकर भाजपा कार्यकर्ता पूनम सत्यम की गला घोंटकर हत्या….

Gwalior News : कार से दो राइफल और 36 जिंदा राउंड जब्त

पुलिस ने चेकिंग के दौरान इस हाई-एंड एसयूवी (डिफेंडर) को रोका, जिसमें सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कार की तलाशी लेने पर पुलिस को दो राइफल और 36 जिंदा कारतूस (राउंड) बरामद हुए।

रिश्तेदारों के नाम पर लेकर चल रहे थे हथियार

प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि पकड़े गए युवक अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के नाम पर लाइसेंस शुदा हथियार अवैध तरीके से अपने साथ लेकर चल रहे थे।

READ MORE : Bhopal Crime News : ढाबे पर दो गुटों में जमकर मारपीट, युवक के पेट से आर-पार हुआ सरिया…

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब युवकों से गहन पूछताछ में जुटी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे ये हथियार लेकर कहाँ जा रहे थे और इसके पीछे उनका उद्देश्य क्या था।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *