Saturday, May 2, 2026
40.1 C
Raipur

Excise Department Raid : सुबह 5 बजे 6 गाड़ियों से दबिश: खेती करने वाले युवक को पकड़ने पर भड़के ग्रामीण, विभाग पर लगाए गंभीर आरोप

Excise Department Raid : बड़वानी। जिले के सिलावद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मरदई के पटेलफल्या में आबकारी विभाग द्वारा की गई एक आकस्मिक कार्रवाई विवादों के घेरे में आ गई है। शनिवार सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पप्पू पटेल के नेतृत्व में जिला आबकारी कार्यालय पहुंचे और विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए। ग्रामीणों की नाराजगी उस समय और बढ़ गई जब कार्यालय पहुंचने पर उन्हें कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं मिला।

Excise Department Raid : घटनाक्रम के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 5 बजे आबकारी विभाग की 5-6 गाड़ियों ने ग्राम मरदई में दबिश दी। ग्रामीणों का आरोप है कि टीम पवन नामक एक युवक को जबरन उठाकर अपने साथ ले गई। युवक के परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि वे सुबह से भटक रहे हैं कि उनके लड़के को कहां ले जाया गया है। काफी मशक्कत के बाद उन्हें पता चला कि पवन को अंजड़ ले जाया गया है, जबकि मामला सिलावद थाना क्षेत्र का है। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि यदि पूछताछ करनी थी तो स्थानीय थाने के बजाय इतनी दूर क्यों ले जाया गया?

Excise Department Raid : ग्रामीण रामेश्वर महाराज ने बताया कि जिस ‘खले’ (खलिहान) में शराब मिलने की बात कही जा रही है, वह चार-पांच लोगों का साझा स्थान है। ऐसे में केवल पवन को ही निशाना बनाना समझ से परे है। उन्होंने विभाग की कार्रवाई को पूरी तरह गलत और अमानवीय बताया। वहीं, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पप्पू पटेल ने कहा कि जिस युवक को पकड़ा गया है, वह साधारण किसान है। विभाग के पास किसके द्वारा शिकायत की गई और कितनी शराब मिली, इसकी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है।

Excise Department Raid : हैरानी की बात यह रही कि जब जनप्रतिनिधि और ग्रामीण आबकारी कार्यालय पहुंचे, तो वहां वरिष्ठ अधिकारी मौजूद नहीं थे। कार्यालय में केवल दो महिला कर्मचारी मिलीं, जो अधिकारियों के संबंध में कुछ भी बताने में असमर्थ थीं। पप्पू पटेल ने बताया कि उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। अधिकारियों की इस अनुपस्थिति और चुप्पी ने ग्रामीणों के संदेह को और गहरा कर दिया है।

Excise Department Raid : ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि पवन को तुरंत नहीं छोड़ा गया या कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन के लिए विवश होंगे। फिलहाल क्षेत्र में इस कार्रवाई को लेकर तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और पुलिस व प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

CG NEWS: बिलासपुर में बदला मौसम का मिजाज: आंधी-तूफान और बारिश से मिली गर्मी से राहत

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में शनिवार दोपहर अचानक...

GAUSEVAK-HIGHWAY-JAM: गौसेवकों के आंदोलन ने रोकी शहर की रफ्तार, पुलिस ने दर्ज की FIR

GAUSEVAK-HIGHWAY-JAM: गौसेवा से जुड़े लोगों का आंदोलन शुक्रवार को...

Related Articles

Popular Categories