Friday, October 2, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : एनएचएम कर्मचारियों के वेतन को लेकर हाहाकार, बजट जारी...

CG NEWS : एनएचएम कर्मचारियों के वेतन को लेकर हाहाकार, बजट जारी होने के बावजूद भुगतान लंबित, मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन के बाद भी हड़ताली कर्मचारियों की बहाली भी अधर में

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : रायपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मचारियों को वेतन भुगतान में हो रही लगातार देरी के कारण प्रदेशभर में असंतोष एवं आक्रोश की स्थिति निर्मित हो गई है। राज्य स्तर से जिलों को बजट जारी हुए 15 दिन से अधिक समय बीत चुका है, इसके बावजूद अधिकांश जिलों में कर्मचारियों को न तो विगत माह का वेतन प्राप्त हुआ है और न ही 1 जुलाई 2023 से स्वीकृत 5 प्रतिशत वेतन वृद्धि का एरियर्स भुगतान किया गया है।

CG NEWS : वेतन न मिलने के कारण एनएचएम कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। मकान किराया, दवाइयों का खर्च, बच्चों की स्कूल फीस, ठंड के मौसम में आवश्यक वस्त्र, घरेलू आवश्यकताएँ तथा बैंक ऋण की किश्तों का भुगतान करना अत्यंत कठिन हो गया है।

CG NEWS : उल्लेखनीय है कि विगत दिनों एनएचएम कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों कोलेकर 33 दिनों तक लेकर प्रदेशव्यापी हड़ताल की मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री के हस्तक्षेप के पश्चात आंदोलन को स्थगित किया गया था। हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री द्वारा सार्वजनिक मंच से कर्मचारियों की शीघ्र बहाली की घोषणा भी की गई थी, किंतु अब तक बहाली की प्रक्रिया लंबित है, जिससे कर्मचारियों में अंदरूनी आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है।

CG NEWS : एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रदेश प्रवक्ता पुरन दास ने बताया कि कर्मचारियों के लंबित वेतन एवं वेतन वृद्धि (एरियर्स) के भुगतान हेतु राज्य शासन द्वारा लगभग 15 दिन पूर्व ही सभी जिलों को बजट जारी कर दिया गया था, परंतु कुछ जिलों को छोड़कर अधिकांश स्थानों पर अब तक भुगतान नहीं हो सका है। इससे कर्मचारियों में गहरा रोष एवं निराशा व्याप्त है।

CG NEWS : उन्होंने आगे बताया कि एनएचएम कर्मचारियों का वेतन एवं एरियर्स SNA–SPARSH नई प्रणाली के माध्यम से कोषालय द्वारा सीधे कर्मचारियों के बैंक खातों में जमा किया जाना है। कई जिलों में इस प्रणाली से संबंधित तकनीकी समस्याएँ सामने आ रही हैं, वहीं कुछ स्थानों पर लेखा शाखा के कर्मचारियों को पर्याप्त प्रशिक्षण न मिलने के कारण भुगतान प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।

CG NEWS : इन प्रशासनिक एवं तकनीकी अव्यवस्थाओं का सीधा असर कर्मचारियों पर पड़ रहा है और उन्हें अनावश्यक आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। एनएचएम कर्मचारी संघ ने शासन एवं प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर सभी जिलों में लंबित वेतन, एरियर्स के शीघ्र भुगतान तथा हड़ताल के दौरान बर्खास्त कर्मचारियों की अविलंब बहाली सुनिश्चित करने की मांग की है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here