Drug Syndicate : रायपुर में ड्रग सिंडिकेट का खुलासा: 2 करोड़ का ट्रांजैक्शन, 2 हजार मोबाइल और 1500 अकाउंट्स की जांच, MDMA सप्लायर ‘भूतनाथ’ की तलाश जारी

0
160
Drug Syndicate
Drug Syndicate

Drug Syndicate : रायपुर : रायपुर में हेरोइन और MDMA की अवैध सप्लाई करने वाले बड़े ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने बीते दो महीने में कार्रवाई करते हुए 44 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया और करीब डेढ़ करोड़ रुपये की नशीली सामग्री जब्त की है।

Drug Syndicate : इस गिरोह के तार दिल्ली, अन्य राज्यों और विदेशी नेटवर्क से जुड़े हैं। पुलिस की नजर अब इस गिरोह के बड़े सप्लायर ‘भूतनाथ’ पर है, जो दिल्ली से ऑपरेट कर रहा है और नाइजीरियन गैंग के साथ मिलकर MDMA की सप्लाई करता है।

Drug Syndicate : क्या-क्या सामने आया:

Drug Syndicate : 2 करोड़ रुपये से अधिक का संदिग्ध ट्रांजैक्शन ड्रग सिंडिकेट से जुड़े खातों में मिला है।
2 हजार से ज्यादा मोबाइल नंबर और करीब 1500 बैंक अकाउंट्स की जांच की जा रही है। इनमें कई फर्जी पहचान पर खोले गए हैं।
ऑनलाइन पेमेंट ऐप्स, क्रिप्टो ट्रांजैक्शन, और WhatsApp कॉल जैसे डिजिटल माध्यमों से संपर्क और लेनदेन की जांच की जा रही है।
पुलिस साइलेंट पार्टनर और फाइनेंशियल सपोर्टर्स की भी तलाश कर रही है, जो इस नेटवर्क को पैसा और संसाधन मुहैया कराते हैं।

Drug Syndicate : कैसे हुआ खुलासा?

Drug Syndicate : स्थानीय स्तर पर बढ़ती ड्रग्स की खपत और युवाओं में नशे की लत की खबरें सामने आने के बाद, दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट में होटल और गाड़ियों में नशा कर रहे युवाओं का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने सक्रियता बढ़ाते हुए सघन जांच शुरू की।

Drug Syndicate : भूतनाथ पर फोकस

Drug Syndicate : MDMA सप्लाई के मुख्य सरगना भूतनाथ की तलाश में पुलिस दिल्ली समेत अन्य बड़े शहरों में दबिश दे रही है। माना जा रहा है कि वह विदेशी गिरोहों से जुड़ा हुआ है और अंतरराज्यीय स्तर पर सप्लाई चैन चला रहा है।

Drug Syndicate : पुलिस का मानना है कि यह केवल शुरुआत है। जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ेगी, ड्रग सिंडिकेट से जुड़े और भी बड़े नाम सामने आ सकते हैं। आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियों की संभावना है। पुलिस अब फाइनेंशियल ट्रेल और डिजिटल सबूतों के जरिए नेटवर्क को पूरी तरह तोड़ने की कोशिश में जुटी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here