Rewa News : डिप्टी सीएम के कार्यक्रम से पहले संजय गांधी अस्पताल में शॉर्ट सर्किट, बड़ा हादसा टला

Sanjay Sahu
Reva News

Rewa News : रीवा: रीवा के संजय गांधी अस्पताल में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला के कार्यक्रम से कुछ देर पहले मेडिसिन विभाग की गैलरी में बिजली के बोर्ड में भीषण शॉर्ट सर्किट हो गया।

Rewa News: शॉर्ट सर्किट के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। फायर गैस की मदद से तुरंत आग बुझाई गई और प्रशासन ने सभी व्यवस्थाएं तत्काल दुरुस्त कीं।

Rewa News : इस दौरान अस्पताल में डिप्टी सीएम को 77 व्हीलचेयर और डक्ट कूलिंग सिस्टम का लोकार्पण करना था, जिसकी तैयारियां चल रही थीं। घटना के चलते सुरक्षा और सतर्कता के लिहाज से पूरे परिसर में निगरानी बढ़ा दी गई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *