Thursday, June 11, 2026
40 C
Raipur

Singrauli News : सहकार ग्लोबल पर अवैध खनन, ओवरलोडिंग और दबंगई के आरोप के बीच प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल..

Singrauli News : सिंगरौली : सिंगरौली जिले में एक बार फिर खनिज विभाग की कार्यप्रणाली और प्रशासनिक सख्ती पर सवाल खड़े हो रहे हैं। रेत के अवैध खनन से लेकर ओवरलोडिंग और सड़क सुरक्षा तक के मुद्दे लगातार सामने आ रहे हैं। आरोप है कि सहकार ग्लोबल कंपनी के संचालन वाले क्षेत्रों में नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है, जबकि जिम्मेदार विभाग मूकदर्शक बने हुए हैं।

Singrauli News : स्थानीय लोगों का कहना है कि जिले की नदियों से बड़े पैमाने पर अवैध तरीके से रेत का उत्खनन किया जा रहा है। भारी मशीनों के जरिए नदी तटों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, जिससे पर्यावरण पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। वहीं, ओवरलोड वाहनों के कारण सड़कों पर रेत बिखर रही है, जिससे राहगीरों और अन्य वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खनिज विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं वही सूत्रों और स्थानीय चर्चाओं के अनुसार, खनिज विभाग को इन गतिविधियों की पूरी जानकारी होने के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे यह धारणा बनती जा रही है कि विभाग पर राजनीतिक और आर्थिक दबाव हावी है।

 

Singrauli News : नई अधिकारी के पदभार संभालने के बाद अवैध खनन पर लगाम लगने की उम्मीद थी, लेकिन हालात में कोई बड़ा बदलाव नजर नहीं आ रहा। आमजन के बीच यह चर्चा है कि रेत माफियाओं और ठेकेदारों के नेटवर्क के आगे प्रशासन कमजोर पड़ता दिख रहा है। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Singrauli News : सहकार ग्लोबल पर दबंगई के आरोप..?

Singrauli News : रेत खनन का ठेका संभाल रही सहकार ग्लोबल पर गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं। स्थानीयों का दावा है कि कंपनी से जुड़े कुछ लोगों द्वारा विरोध करने वालों को डराने-धमकाने, मारपीट और संपत्ति नुकसान पहुंचाने जैसी घटनाएं हुई हैं। गनियारी और देवरा क्षेत्रों में कथित तौर पर घरों में घुसकर तोड़फोड़ और महिलाओं के साथ मारपीट की घटनाओं की चर्चाएं सामने आई हैं। वहीं, खुटार क्षेत्र में भी फायरिंग और वाहनों में तोड़फोड़ के आरोप लगाए जा रहे हैं। हालांकि इन घटनाओं की स्वतंत्र पुष्टि आवश्यक है, लेकिन इन आरोपों ने क्षेत्र में भय और असंतोष का माहौल बना दिया है।

Singrauli News : ओवरलोडिंग और सड़क सुरक्षा का संकट..

Singrauli News : रेत परिवहन में लगे वाहनों पर ओवरलोडिंग के आरोप भी लगातार लग रहे हैं। सड़कों पर गिरती रेत के कारण दुर्घटना का खतरा बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायतों के बावजूद इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती।

Singrauli News : राजनीतिक संरक्षण और प्रशासनिक निष्क्रियता पर चर्चा…

चौक-चौराहों पर यह चर्चा आम है कि अवैध खनन और परिवहन का यह पूरा नेटवर्क राजनीतिक संरक्षण में फल-फूल रहा है। विरोध करने वालों पर कार्रवाई और आरोपियों पर ढिलाई को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि, प्रशासन या संबंधित कंपनियों की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Singrauli News : जनता के सवाल, प्रशासन से जवाब की उम्मीद

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि:क्या अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई होगी? क्या आरोपों की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारों को चिन्हित किया जाएगा? क्या स्थानीय लोगों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता मिलेगी?

Singrauli News : सिंगरौली की जनता अब उच्च अधिकारियों की ओर देख रही है। अगर जल्द ठोस कार्रवाई नहीं होती, तो प्रशासन की निष्पक्षता पर सवाल और गहराते जाएंगे। सिंगरौली में अवैध रेत खनन, ओवरलोडिंग और कथित दबंगई के मामले केवल कानून-व्यवस्था का मुद्दा नहीं, बल्कि पर्यावरण, जनसुरक्षा और प्रशासनिक विश्वसनीयता से भी जुड़ा हुआ है। ऐसे में आवश्यक है कि आरोपों की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि व्यवस्था पर जनता का भरोसा कायम रह सके। इन सभी मामलों को लेकर जब जिला खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन उठाना उचित नहीं समझी.

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur Jaya Automobile fire: ऑटोमोबाइल शॉप में भीषण आग, 15 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां जुटीं

Raipur Jaya Automobile fire: ऑटोमोबाइल शॉप में भीषण आग, 15 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां जुटीं

Congress Protest: खाद-बीज की कमी पर रायपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल...

Congress Protest: खाद-बीज की कमी पर रायपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल...

CG Forest Fake Certificate:फर्जी दिव्यांग बनकर सरकारी नौकरी!, 5 साल की जांच के बाद भी कार्रवाई नहीं

CG Forest Fake Certificate:फर्जी दिव्यांग बनकर सरकारी नौकरी!, 5 साल की जांच के बाद भी कार्रवाई नहीं

Gariaband  Electricity News-अंधेरे में गुजर रही 48 गांवों की जिंदगी,PM मोदी को खू*न से लिखे 500 पत्र

Gariaband Electricity News-अंधेरे में गुजर रही 48 गांवों की जिंदगी,PM मोदी को खू*न से लिखे 500 पत्र

Nandanvan Bird Sanctuary Case: नंदनवन में भ्रष्टाचार का 'पक्षी विहार'! SDO आरपी दुबे पर गिरेगी गाज!

Nandanvan Bird Sanctuary Case: नंदनवन में भ्रष्टाचार का 'पक्षी विहार'! SDO आरपी दुबे पर गिरेगी गाज!

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Latest YouTube Shorts

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Farmers Protest: कुर्मीभौंना, पोरडा और पोरडी के सैकड़ों परिवारों पर विस्थापन का संकट, सरकार के फैसले पर टिकी नजरें

Farmers Protest: घरघोड़ा/रायगढ़। धरमजयगढ़ क्षेत्र के ग्राम कुर्मीभौंना, पोरडा...

Related Articles

Popular Categories