M.P News : इंदौर में संभागायुक्त सुदाम खाड़े का औचक निरीक्षण, प्रशासनिक संकुल में मची हलचल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : इंदौर संभागायुक्त सुदाम खाड़े ने बुधवार को प्रशासनिक संकुल पहुंचकर विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर शिवम वर्मा सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया और जिले में संचालित प्रशासनिक कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की। अचानक हुए इस दौरे से प्रशासनिक संकुल में हलचल तेज हो गई।

तहसील और राजस्व न्यायालयों की समीक्षा

निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त ने विशेष रूप से तहसील कार्यालयों और राजस्व न्यायालयों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। उन्होंने लंबित राजस्व प्रकरणों की संख्या और उनकी प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पेंडेंसी को तय समयसीमा में कम किया जाए और आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी न हो।

शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

संभागायुक्त खाड़े ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राज्य और केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता जनता को समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराना और पारदर्शिता बनाए रखना होना चाहिए।

Read More : M.P News : इंदौर में सिख समाज का थाने पर प्रदर्शन, बच्चों से अभद्रता और पगड़ी उतारने के आरोप से बढ़ा तनाव

जिला प्रशासन के कार्यों पर संतोष

कलेक्टर शिवम वर्मा ने जिले में चल रहे विकास कार्यों, राजस्व प्रकरणों के निराकरण और जनहित योजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी दी। प्रस्तुतिकरण के बाद संभागायुक्त ने इंदौर जिला प्रशासन के कार्यों पर संतोष व्यक्त किया, साथ ही निरंतर सुधार और जवाबदेही बनाए रखने पर जोर दिया।

अचानक दौरे से बढ़ी प्रशासनिक सक्रियता

संभागायुक्त के इस आकस्मिक निरीक्षण के बाद प्रशासनिक संकुल में गतिविधियां तेज हो गई हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों में लंबित मामलों के शीघ्र समाधान को लेकर अतिरिक्त सक्रियता देखी जा रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Politics News: नकटी मामले को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, फूंका धरसीवां विधायक अनुज शर्मा का पुतला

Politics News: मोहम्मद याकुब/धरसीवां: जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार...

Surajpur News: चलती स्कूल बस पलटी, 45 सीटर बस हादसे का शिकार; सभी छात्र सुरक्षित, बड़ा हादसा टला

Surajpur News: विष्णु कसेरा/सूरजपुर: सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना...

Related Articles

Popular Categories