Friday, August 21, 2026
Home Madhya Pradesh Indore M.P Crime : इंदौर में नकली फेविक्विक का भंडाफोड़, 15 हजार पाउच...

M.P Crime : इंदौर में नकली फेविक्विक का भंडाफोड़, 15 हजार पाउच जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : इंदौर में नकली उत्पादों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एरोड्रम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पिडीलाइट कंपनी के नकली फेविक्विक के लगभग 15 हजार पाउच जब्त करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए माल की अनुमानित कीमत करीब 75 हजार रुपए बताई जा रही है।

कंपनी की शिकायत पर हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार पिडीलाइट कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर बताया था कि बाजार में उनके लोकप्रिय उत्पाद फेविक्विक का नकली निर्माण और अवैध बिक्री की जा रही है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एरोड्रम पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और कंपनी प्रतिनिधियों के साथ मिलकर कार्रवाई की योजना बनाई।

वाहन तलाशी में मिला नकली माल

कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने सुखदेव विहार मेन रोड पर एक संदिग्ध एक्टिवा सवार को रोका। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से बड़ी मात्रा में नकली फेविक्विक के पाउच बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी की पहचान पियूष पिता संजय मेघानी के रूप में हुई है।

दिल्ली से मंगाकर सप्लाई करने की थी तैयारी

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह नकली माल दिल्ली से मंगवाकर ऑर्डर मिलने पर सप्लाई करने वाला था। इससे संकेत मिलता है कि यह मामला केवल स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं, बल्कि बड़े नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है।

Read More : M.P News : इंदौर में सिख समाज का थाने पर प्रदर्शन, बच्चों से अभद्रता और पगड़ी उतारने के आरोप से बढ़ा तनाव

जांच जारी, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

पुलिस फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नकली उत्पादों की सप्लाई चेन में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इंदौर में इस कार्रवाई को नकली ब्रांडेड उत्पादों के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। इससे न केवल उपभोक्ताओं को होने वाले नुकसान पर रोक लगेगी, बल्कि अवैध कारोबार करने वालों में भी सख्त संदेश जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here