Pension Application : उपराष्ट्रपति पद छोड़ने के बाद धनखड़ ने विधानसभा में पेंशन के लिए दिया आवेदन, जानिए कौन-कौन सी सुविधाएं मिलेंगी

VIKASH KHALKHO

जयपुर/दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इस्तीफा देने के बाद अब राजस्थान विधानसभा से पेंशन का लाभ लेने के लिए आवेदन कर दिया है। विधानसभा सचिवालय में दाखिल इस आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। धनखड़ 1993 से 1998 तक राजस्थान की किशनगढ़ सीट से विधायक रहे थे। नियमों के अनुसार उन्हें न्यूनतम ₹42,000 मासिक पेंशन और पूर्व विधायकों को मिलने वाली अन्य सुविधाएं प्राप्त होंगी।

Read News : ITR Filing After Death : वसीयत, नॉमिनी और वारिस – किसकी है जिम्मेदारी?

राजनीतिक सफर

  • 1989-1991: झुंझुनू से लोकसभा सांसद, चंद्रशेखर सरकार में केंद्रीय संसदीय कार्य राज्य मंत्री।

  • 1993-1998: किशनगढ़ से विधायक, राजस्थान विधानसभा।

  • 2019-2022: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल, ममता बनर्जी सरकार के साथ टकराव को लेकर सुर्खियों में।

  • 2022-2025: भारत के उपराष्ट्रपति। 21 जुलाई 2025 को स्वास्थ्य कारणों से पद से इस्तीफा।

Read News : Gold-Silver Price : सोना ₹1,02,388 और चांदी ₹1,17,572 पर पहुँची, दोनों धातुएं ऑल-टाइम हाई पर

अब पेंशन और सुविधाएं

विधानसभा सूत्रों के अनुसार, तय प्रावधानों के तहत धनखड़ को –

  • ₹42,000 मासिक पेंशन

  • पूर्व विधायकों को मिलने वाली मेडिकल और अन्य भत्तों की सुविधाएं

  • विधानसभा से संबंधित अन्य वैधानिक अधिकार

Read News : Indore News : पब कारोबारी भूपेंद्र रघुवंशी की आत्महत्या केस, अनैतिक संबंध से शुरू हुआ रिश्ता पहुंचा आत्महत्या तक, चौकाने वाले खुलासा

इस्तीफे के बाद जीवनशैली

धनखड़ उपराष्ट्रपति पद से अचानक इस्तीफा देने के बाद इन दिनों सार्वजनिक जीवन से दूरी बनाए हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक, वह परिवार के साथ समय बिता रहे हैं और नियमित योगाभ्यास व टेबल टेनिस खेलकर अपनी दिनचर्या को सक्रिय और सरल बनाए हुए हैं। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहते हुए उन्होंने शौकिया तौर पर टेबल टेनिस खेलना शुरू किया था, जो अब उनकी जीवनशैली का हिस्सा बन चुका है।

राजनीतिक हलचल

धनखड़ के इस्तीफे के बाद उनके अगले राजनीतिक कदम को लेकर हलकों में अटकलें तेज हैं। इस बीच, उपराष्ट्रपति का पद रिक्त होने के चलते 9 सितंबर को चुनाव होंगे, जिसमें उनके उत्तराधिकारी का चयन किया जाएगा।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *