Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Satyagraha for Justice : रीवा में न्याय सत्याग्रह कार्यक्रम में पहुंचे नेता...

Satyagraha for Justice : रीवा में न्याय सत्याग्रह कार्यक्रम में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार, भाजपा सरकार पर जमकर बरसे – लगाए कई आरोप

0
133

Satyagraha for Justice : रीवा – न्याय सत्याग्रह कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रीवा पहुंचे मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने खासतौर पर रीवा में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर स्वास्थ्य मंत्री और उप मुख्यमंत्री को घेरा, जो इसी जिले से संबंध रखते हैं।

Read More : Indore News : अटल बिहारी वाजपेयी जीएसीसी कॉलेज में तोड़फोड़, एनएसयूआई नेता अमन पटवारी समेत छात्रों पर मामला दर्ज

उमंग सिंघार ने कहा, “स्वास्थ्य मंत्री रीवा से हैं, लेकिन इतने सालों में रीवा पर लगे नशे के दाग को धो नहीं पाए।” उन्होंने सीधे तौर पर स्वास्थ्य मंत्री से सवाल किया कि आप रीवा के निवासी होकर भी अपने ही गृह जिले को नशा मुक्त क्यों नहीं बना पाए? उन्होंने कहा कि रीवा में जगह-जगह कोरेक्स बिक रही है और क्या आप इसे रोकने में सक्षम नहीं हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री, जिनके पास स्वास्थ्य विभाग का प्रभार है, वे अपने ही जिले में नशे के कारोबार को रोकने में नाकाम रहे हैं।

Read More : CG NEWS : बैलाडीला ट्रक ओनर एसोसिएशन चुनाव में उमेश सिंह और मनोज सिंह पैनल के बीच कांटे की टक्कर , सचिव पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला, निर्दलीय पंकज बनिक बन सकते हैं गेमचेंजर

इसके अलावा, सिंघार ने भाजपा सरकार पर चुनाव में धांधली का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “भाजपा सरकार ईवीएम में गड़बड़ी करके चुनाव जीतती है।” उन्होंने विभिन्न घोटालों का जिक्र करते हुए भाजपा सरकार पर कई गंभीर प्रहार किए।

अंत में, उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आम जनता के लिए न्याय की लड़ाई लड़ती रहेगी और सरकार की नाकामियों को उजागर करती रहेगी। इस दौरान उन्होंने अपने बयानों के समर्थन में कई सबूत पेश करने का भी दावा किया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here