Indore News : इंदौर : इंदौर के अटल बिहारी वाजपेयी गवर्नमेंट आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज में हंगामा और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। कॉलेज की अव्यवस्थाओं के विरोध में पहुंचे एनएसयूआई नेता अमन पटवारी और उनके साथियों ने जमकर बवाल किया।
Indore News : दरअसल, अमन पटवारी और अन्य छात्र कॉलेज की समस्याओं को लेकर प्राचार्य से मिलने पहुंचे थे, लेकिन बात बिगड़ने पर उन्होंने कॉलेज परिसर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। लोहे की रॉड से खिड़कियों के कांच, दरवाजे और प्राचार्य कक्ष में तोड़फोड़ की गई। इतना ही नहीं, प्राचार्य कक्ष के बाहर भी नुकसान पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही भंवरकुआं थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
Indore News : पुलिस ने अमन पटवारी समेत अन्य छात्रों के खिलाफ शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कॉलेज प्रशासन से सीसीटीवी फुटेज भी मांगे गए हैं। वही पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही गई है।









